झीरम नरसंहार

25 मई, 2013 के भीषण झीरम नरसंहार के सभी 10 दोषियों को फांसी की सजा, विस्फोट में कांग्रेसी नेताओं समेत मारे गए थे 29 लोग

कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के काफिला को सुकमा से जगदलपुर की ओर लौटते समय नक्सलियों ने घेर कर किया था विस्फोट

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
25 मई, 2013 के भीषण झीरम नरसंहार के सभी 10 दोषियों को फांसी की सजा, विस्फोट में कांग्रेसी नेताओं समेत मारे गए थे 29 लोग

न्यूज11  भारत

छत्तीसगढ़/डेस्क: छत्तीसगढ़ के चर्चित झीरम घाटी नक्सली नरसंहार जिसमें पूरे देश को दहला दिया था. भीषण हत्याकांड के 13 साल बाद जगदलपुर की विशेष NIA अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दोषी ठहराए गये 10 लोगों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है. 2013 में हुए यह भीषण नक्सली हमले में कांग्रेस की परिवर्तन रैली पर किया गया था, जिसमें कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व समेत कुल 29 लोगों की जान चली गई थी. 

विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत ने 5 सितंबर को ही सभी आरोपियों को हत्या, साजिश और आतंकवाद रोधी कानून के तहत दोषी ठहराया था. जिस पर आज फैसला सुनाया गया. सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 101 से अधिक प्रत्यक्षदर्शियों और अन्य गवाहों के बयान दर्ज कराए थे, जिसके आधार पर अदालत ने दोषियों को सजा सुनाई.

25 मई 2013 को कांग्रेस के काफिले पर  हुआ था हमला

झीरम घाटी का यह नरसंहार नक्सलियों द्वारा अब तक किए गये भीषण हत्याकांडों में गिना जाता है. यह हमला 25 मई, 2013 को हुआ था. कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का काफिला सुकमा से जगदलपुर की ओर लौट रहा था. तभी दरभा इलाके की झीरम घाटी में नक्सलियों ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के काफिले को घेर लिया उसके बाद बारूदी सुरंग में जोरदार विस्फोट किया. नक्सली इसके बाद भी नहीं रुके उन्होंने काफिले पर गोलीबारी भी की. इस नक्सली हमले में कुल 29 लोगों की जान चली गई थी.

इन कांग्रेसी नेताओं की नरसंहार में हुई थी मौत

झीरम घाटी हमले में कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की मौत हुई थी. हमले में तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा,  तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, उनके बेटे दिनेश पटेल की मौत हमले में हुई थी. पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल भी हमले के शिकार हुए थे. गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इसके अलावा पूर्व विधायक उदय मुद्लियार, अन्य कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और सुरक्षाकर्मी भी इस भीषण हमले में मारे गए थे.

जिन 10 दोषियों को सुनाई गई फांसी की सजा

  1. प्रमला मोडियम
  2. चैतू लेकाम उर्फ मुन्ना
  3. सुमित्रा पुनेम मोडियम
  4. मुक्का मंडावी
  5. कवासी कोसा
  6. आयता मरकाम
  7. मड़कामी देवा
  8. जोगा मड़कामी
  9. बंजामी सन्ना
  10. महादेव

यह भी पढ़ें: अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों पर लगातार छापेमारी और अनियमितता मिलने पर सील की कार्रवाई का डीसी ने दिया निर्देश

संबंधित सामग्री

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम