न्यूज़11 भारत
पुणे/डेस्क: पुणे के नवले ब्रिज पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है. जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार मालवाहक ट्रक ने पांच से छह वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि कई वाहन आग की चपेट में आ गए. इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे, आग पर काबू पाया और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया.
ये भी पढ़ें- '..तो बिहार को नेपाल बना देंगे', RJD एमएलसी सुनील सिंह का भड़काऊ बयान, FIR दर्ज