सुनसान रास्ता, एक अकेली महिला.. बलिया में हैरान कर देने वाले मामला का खुलासा

By : Mansi Kumari
सुनसान रास्ता, एक अकेली महिला.. बलिया में हैरान कर देने वाले मामला का खुलासा

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
इन दिनों देश में महिलाओं के साथ तरह-तरह के वारदातों का खुलासा हो रहा हैं. चाहे रेप का मामला हो या फिर हत्या का.. जैसे मानों थमने का नाम ही नहीं ले रहा हो. ऐसे ही एक मामला बलिया से सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया हैं. बलिया में 27 फरवरी की रात एक महिला के अपहरण और उसके साथ मारपीट की सनसनीखेज घटना सामने आई. घटना बांसडीह थाना क्षेत्र के केवरा चट्टी इलाके की सुनसान सड़क पर हुई, जहां महिला अकेली घर से बाहर निकली हुई थी.

पुलिस के अनुसार, पीड़िता मानसिक रूप से कमजोर थी और घर से थोड़ी दूर जाकर घूम रही थी. इसी दौरान दो बाइक सवार लोगों ने महिला को जबरदस्ती अपनी बाइक पर बैठाया और उसे सुनसान जगह ले गए. आरोप है कि उन्होंने महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की और जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की.

घटना की जानकारी और शिकायत
इस मामले की शिकायत पीड़िता के पति ने बांसडीह थाने में दर्ज कराई. शिकायत में आरोप लगाया गया कि महिला के अपहरण और मारपीट में दो सगे भाइयों की संलिप्तता हैं. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरंत जांच शुरू कर दी. एफआईआर के अनुसार, घटना की रात महिला अपने घर से केवरा चट्टी इलाके तक पहुंची थी, तभी दोनों आरोपियों ने उसे जबरन बाइक पर बैठाकर किसी सुनसान जगह ले गए. यह सुनसान जगह इलाके में स्थित कोल्ड स्टोरेज के पीछे बताई जा रही हैं.

आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी
पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान 48 वर्षीय संतोष कुमार उर्फ मुन्ना ठाकुर और 43 वर्षीय राजेश कुमार उर्फ गुड्डू ठाकुर के रूप में की. दोनों आरोपी आपस में सगे भाई बताए जा रहे हैं. बलिया के एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनसे पूछताछ शुरू कर दी. पुलिस ने यह भी कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही हैं.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में तपती गर्मी और उमस का कहर! आज हो सकती है बारिश

संबंधित सामग्री

14वीं JPSC परीक्षा घोटाला: TSR के निदेशक रामबीर सिंह समेत तीन आरोपियों को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

14वीं JPSC परीक्षा घोटाला: TSR के निदेशक रामबीर सिंह समेत तीन आरोपियों को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

14वीं जेपीएससी परीक्षा घोटाला मामले में टीएसआर के निदेशक रामबीर सिंह समेत तीन आरोपियों को कोर्ट से झटका लगा है.

जाली नोट मामले में दोषी सिराज अंसारी को पांच साल सश्रम कारावास की सजा, लगाया गया आर्थिक दंड 

जाली नोट मामले में दोषी सिराज अंसारी को पांच साल सश्रम कारावास की सजा, लगाया गया आर्थिक दंड 

जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नवम राजेश कुमार बग्गा की अदालत ने दोषी गाण्डेय थाना क्षेत्र के फुलजोरी निवासी सिराज अंसारी के सजा के बिंदुओं पर सुनवाई की.

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बुलाया झारखंड बंद, वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आह्वान

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बुलाया झारखंड बंद, वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आह्वान

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर 30 सितंबर को झारखंड बंद रहेगा.

चंद्रपुरा के डीवीसी आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 46 लाख के जेवर और नगद लेकर चंपत हुए अपराधी

चंद्रपुरा के डीवीसी आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 46 लाख के जेवर और नगद लेकर चंपत हुए अपराधी

चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में डीवीसी आवासीय कॉलोनी F/D-5 में दिनदहाड़े एक लाख नगदी और 45 लाख के जेवर समेत 46 लाख की चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है.

बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप CISF की छापेमारी, 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त

बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप CISF की छापेमारी, 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त

CISF ने बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप छापेमारी करते हुए 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त किया. इस छापेमारी में भारी संख्या में CISF के जवान उपस्थित रहे.