प्रेमानंद महाराज

प्रेमानंद महाराज के आश्रम से 17 साल का किशोर 3 महीने से लापता, बेटे को पुकार रहा पूरा परिवार

बेटे की तलाश में आश्रम पहुंचे परिजन कल शुक्रवार को बेटे से मिलने की जिद्द पकड़कर आश्रम के बाहर ही बैठ गए.

By : Dipali Kumari
प्रेमानंद महाराज के आश्रम से 17 साल का किशोर 3 महीने से लापता,  बेटे को पुकार रहा पूरा परिवार

न्यूज़11 भारत 
नेशनल/डेस्क: 
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद से राधा केलि कुंज आश्रम चर्चा में बना हुआ है. इसी बीच इस आश्रम से एक और हैरान-परेशान करने वाली खबर सामने आई है. प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दीक्षा लेने पहुंचा 17 वर्षीय किशोर अनुज चौधरी बीते 3 महीने से लापता है. बेटे की तलाश में आश्रम पहुंचे परिजन कल शुक्रवार को बेटे से मिलने की जिद्द पकड़कर आश्रम के बाहर ही बैठ गए और बेटे की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे. 

8 घंटे बाद खत्म हुआ प्रदर्शन 

मामला बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर के परिजनों को काफी समझा-बुझाकर करीब 8 घंटे बाद आश्रम के बाहर से उठाया. प्रशासन ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि वह उनके बेटे को जल्द से जल्द खोज लेंगे. पुलिस के आश्वासन पर परिजन शाम करीब 7:30 बजे प्रदर्शन से उठे. इधर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आश्रम के आसपास पुलिस बल तैनात किये गए हैं. 

क्या है पूरा मामला?

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जनपद हाथरस के गांव बारामाई खेड़ा थाना सादाबाद के रहने वाले राजवीर चौधरी का 17 वर्षीय बेटा अनुज चौधरी 3 जुलाई से लापता है. परिजनों का आरोप है कि 26 जून को अनुज ने संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षा ग्रहण की थी. परिजनों के पास इसके साक्ष्य भी मौजूद हैं. 
प्रेमानंद महाराज से दीक्षा लेने के बाद 3 जुलाई को आश्रम जाने की बात कहकर घर से निकला था. इसके बाद से उसकी कहीं कोई खोज-खबर नहीं है. 

अनुज के पिता का कहना है कि वह पिछले तीन महीने से लगातार बेटे की तालाश में आश्रम का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन आश्रम के लोग उनकी मदद करने के बजाय उन्हें गुमराह कर रहे हैं. उनका कहना है कि कभी आश्रम में कहा जाता कि अनुज यहां नहीं है, कभी जल्द ही मिलवाने का आश्वासन दिया गया और कभी कहा गया कि जल्दी घर भेज देंगे लेकिन उन्हें कभी भी बेटे से नहीं मिलवाया गया. पिता ने बेटे के साथ कोई अनहोनी होने की भी आशंका जताई है. परिजनों का आरोप है कि संत प्रेमानंद के शिष्यों ने उनके बेटे को जबरन अपने कब्जे में ले रखा है.
घर के इकलौते बेटे का इस तरह गायब होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

इसे भी पढ़ें: आज माताओं का निर्जला जितिया व्रत, जानिए कल सुबह पारण का शुभ मुहूर्त 


 

संबंधित सामग्री

नामकुम में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार.. 173 बोतल/कैन शराब बरामद 

नामकुम में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार.. 173 बोतल/कैन शराब बरामद 

नामकुम में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

नामकुम में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार और चोरी की बाइक के साथ 2 अपराधी गिरफ्तार

नामकुम में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार और चोरी की बाइक के साथ 2 अपराधी गिरफ्तार

नामकुम में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार और चोरी की बाइक के साथ 2 अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी खंडहर में अपराध की साजिश रच रहे थे.

कार से कुचलकर युवक की जान लेने के मामले के आरोपी रोशन प्रसाद को झटका, जमानत याचिका खारिज  

कार से कुचलकर युवक की जान लेने के मामले के आरोपी रोशन प्रसाद को झटका, जमानत याचिका खारिज  

कार से कुचलकर युवक की जान लेने के मामले में जेल में बंद आरोपी रोशन प्रसाद को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है.

लोक भाषाओं को गीतों में पिरो रहे पलामू के गीतकार हर्षू शर्मा

लोक भाषाओं को गीतों में पिरो रहे पलामू के गीतकार हर्षू शर्मा

मुसीखाप गांव से निकलकर भोजपुरी, मगही, झारखंडी, पूर्वी , छपरहिया और निर्गुण भजनों के लिए कर रहे गीत लेखन