न्यूज11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क:- झारखंड अलग राज्य आंदोलन के प्रणेता, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्य सभा सदस्य दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर हुसैनाबाद में शोक संवेदना का तांता लगा रहा. राजद परिवार द्वारा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय कुमार सिंह यादव के आवास परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया, लोगो ने दो मिनट का मौन रखकर मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की, मौके पर प्रखण्ड प्रमुख श्रीमती राजकुमारी देवी,राजद नेता रवि कुमार यादव, विनय सिंह यादव, अनुमण्डल अध्यक्ष खुर्शीद खा, प्रखण्ड अध्यक्ष सुदेश्वर राम हैदरनगर प्रखण्ड अध्यक्ष समीम खा,मुखिया सुदामा यादव,विमलेश पासवान,रामलखन यादव, कृष्णा बैठा,विजय यादव कामख्या नारायण सिंह,राजेश्वर यादव,मुना कुमार देव प्रमोद रजक सुदेश्वर राम,मुंशी पासवान.