न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का रविवार को राजधानी रांची के हरम स्थित केन्द्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में रातू के सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. झामुमो की सदस्यता ग्रहण करने के बाद सभी ने पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को अपना मार्गदर्शक बताया. कहा कि उनके आदर्शों को स्वीकार करते हुए उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है. सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों ने केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व को भी प्रभावशाली बताया।
पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई और झामुमो परिवार में सभी का स्वागत किया. साथ झामुमो रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम के नेतृत्व में सदस्यता लेने वालों में मुख्य रूप से भाजपा के रातु मंडल के मंत्री रहे अविनाश लकड़ा, अमित सिंह, पंकज साहू, अभिषेक कुमार राजभर, कांग्रेस के वरीय सदस्य रहे प्रकाश उरांव, वार्ड सदस्य कमड़े रातु ममता कुमारी के नेतृत्व मे अनीता देवी, शोभा कुमारी, रेखा देवी, मंगरा उरांव, तिग्गा, महेंद्र सिंह, अमर सिंह, कुंदन सिंह, सुक्खू उरांव, अशोक गुप्ता, अजय मिर्धा, बबलू लोहरा, अलबेला लकड़ा, अनुभव यादव, बादल मिर्धा, अनूप लकड़ा एवं अन्य सैकड़ों लोग शामिल हैं.
बताया गया कि सदस्यता दिलाने मे झामुमो रांची जिला के वरिष्ठ सदस्य महावीर विश्वकर्मा और रातु प्रखंड संयोजक प्रमुख बेलाल अंसारी का अहम योगदान रहा.
रांची/डेस्क: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ पहुंचेंगे रांची एयरपोर्ट, इचाक्गढ़ कार्यक्रम में होंगे शामिल