Sunday, Jul 6 2025 | Time 13:20 Hrs(IST)
  • गोपाल खेमका की हत्या पर सियासी बवाल: राहुल गांधी का नीतीश सरकार पर हमला, कहा- बिहार को बना दिया 'क्राइम कैपिटल'
  • गोपाल खेमका की हत्या पर सियासी बवाल: राहुल गांधी का नीतीश सरकार पर हमला, कहा- बिहार को बना दिया 'क्राइम कैपिटल'
  • मधुपुर में लायन्स क्लब युनिटी ने किया वृक्षारोपण
  • जमशेदपुर बस स्टैंड में पुलिस का छापा, लाखों रुपए का लॉटरी बंगाल से आ रहा किया गया जब्त
  • ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और विधायक अंबा प्रसाद से होगी रिमांड पर पूछताछ, परिवार पर शिकंजा कसने की तैयारी
  • रनवे पर प्लेन में अचानक बजा फायर अलार्म, इमरजेंसी गेट से निकलकर विंग पर चढ़ गए यात्री, 18 घायल
  • मुहर्रम 2025: रांची में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, इन रास्तों पर आज रहेगा वाहनों का प्रवेश बंद
  • राजगीर में एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट, पहली बार बिहार में खेलेगी पाकिस्तान की टीम
  • Muharram 2025: मुहर्रम आज, जानें क्या हैं यौमे आशूरा, इसका इतिहास और अन्य बातें
  • बिहार में दिल दहला देने वाली खबर, 4 साल की बच्ची से हैवानियत, निचले हिस्से से कपड़ा गायब, चेहरे पर खुन के धब्बे
  • Rath Yatra 2025: आज है घुरती रथयात्रा, भगवान जगन्नाथ लौटेंगे मुख्य मंदिर, श्रद्धालुओं का उमड़ेगा जनसैलाब
  • DAV महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल, सिल्ली में वन महोत्सव का आयोजन
  • रांची: केंद्रीय कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम हुआ स्थगित
  • दरभंगा में मुहर्रम जुलूस के दौरान दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत, 50 से ज्यादा लोग झुलसे
  • पीडीएस डीलर हैं प्रशासन और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी: जिलाधिकारी
झारखंड » रांची


रांची में साइबर अपराधी गिरोह का भंडाफोड़, आपत्तिजनक सामान के साथ 3 गिरफ्तार

रांची में साइबर अपराधी गिरोह का भंडाफोड़, आपत्तिजनक सामान के साथ 3 गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: रांची पुलिस ने साइबर अपराध के बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी नामकुम के महुआ टोली क्षेत्र में की गई, जहां एक छापेमारी के दौरान इन साइबर अपराधियों के पास से कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए. गिरफ्तार अपराधियों में एक नवादा (बिहार) और दो लखीसराय (नालंदा) के निवासी शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से 12 मोबाइल फोन, सिम कार्ड, 15,000 से अधिक कूपन, एटीएम कार्ड और अन्य समान बरामद किए हैं. ये अपराधी लंबे समय से साइबर ठगी में लिप्त थे और लोगों को फेसबुक व गूगल पर विज्ञापन डालकर झांसा देते थे.
 
मास्टरमाइंड का खुलासा
पुलिस की जांच में यह सामने आया कि गिरोह का मास्टरमाइंड एक पूर्व आयुर्वेदिक कंपनी का कर्मचारी था. उसने कंपनी का डेटा चुराकर ठगी का बड़ा नेटवर्क चलाया था. इसने लोगों को झांसा देने के लिए तुलसी आयुर्वेदिक फर्म के नाम पर पंपलेट और कूपन तैयार किए थे.
 
ठगी का तरीका
साइबर अपराधी फेसबुक और गूगल पर आकर्षक विज्ञापन डालकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे. वे "लॉन प्रोसेस" के नाम पर बड़े पैमाने पर रकम ऐंठते थे और इस ठगी का शिकार बने लोग कुछ भी संदेह नहीं करते थे. इसके जरिए आरोपियों ने लाखों रुपये की धोखाधड़ी की थी.
 
पुलिस की कार्रवाई
रांची पुलिस ने इस मामले की गहरी छानबीन करते हुए इन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया. पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है और ठगी के शिकार लोगों से भी संपर्क कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के गिरोहों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी ताकि भविष्य में ऐसे अपराधों को रोका जा सके. यह गिरफ्तारी रांची पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिसने साइबर अपराधियों के गिरोह को पर्दे के पीछे से बाहर ला खड़ा किया.
 
 
 

 

 

 

 

 

 

 

 

 
अधिक खबरें
ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और विधायक अंबा प्रसाद से होगी रिमांड पर पूछताछ, परिवार पर शिकंजा कसने की तैयारी
जुलाई 06, 2025 | 06 Jul 2025 | 12:08 PM

झारखंड की राजनीति एक बार फिर ईडी की जांच के घेरे में आ गई हैं. सूत्रों के अनुसार, ईडी अगले सप्ताह से पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और उनकी बेटी अंबा प्रसाद से रिमांड पर पूछताछ शुरू करने जा रही हैं. इस मामले में योगेंद्र साव, अंबा प्रसाद समेत कई अन्य संदिग्धों को समन भेजा जाएगा.

मुहर्रम 2025: रांची में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, इन रास्तों पर आज रहेगा वाहनों का प्रवेश बंद
जुलाई 06, 2025 | 06 Jul 2025 | 11:49 AM

राजधानी रांची में आज मुहर्रम का जुलूस निकाला जाएगा, जिसे लेकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े स्तर पर बदलाव किया गया हैं. ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली ने आदेश जारी करते हुए बताया कि रविवार को सुबह 10 बजे से लेकर जुलूस समाप्त होने तक मेन रोड (महात्मा गांधी मार्ग) पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी.

Rath Yatra 2025: आज है घुरती रथयात्रा, भगवान जगन्नाथ लौटेंगे मुख्य मंदिर, श्रद्धालुओं का उमड़ेगा जनसैलाब
जुलाई 06, 2025 | 06 Jul 2025 | 10:38 AM

महाप्रभु जगन्नाथ की भव्य घुरती रथयात्रा आज पूरे धूमधाम से मनाई जा रही हैं. भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ मौसीबाड़ी से अपने मुख्य मंदिर श्रीमंदिर की ओर वापस लौट रहे हैं. नौ दिनों के प्रवास के बाद यह वापसी यात्रा हर वर्ष श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखती हैं. इस यात्रा को 'घुरती रथयात्रा' कहा जाता है, जिसमें रथ की रस्सी खींचने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती हैं.

DAV महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल, सिल्ली में वन महोत्सव का आयोजन
जुलाई 06, 2025 | 06 Jul 2025 | 10:26 AM

डी ए वी महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल, सिल्ली में शनिवार को कक्षा 11वीं विज्ञान एवं वाणिज्य के नए छात्रों द्वारा वन महोत्सव का आयोजन बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ किया गया.

रांची: केंद्रीय कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम हुआ स्थगित
जुलाई 06, 2025 | 06 Jul 2025 | 10:14 AM

रांची में आज आयोजित होने वाला केंद्रीय कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया हैं. जानकारी के अनुसार, यह कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित किया गया हैं.