Thursday, Jul 10 2025 | Time 04:06 Hrs(IST)
झारखंड » रांची


RPF पोस्ट रांची द्वारा ऑपरेशन "NARCOS" के तहत 20 किलोग्राम गांजा बरामद, अनुमानित मूल्य ₹2,00,000/-

RPF पोस्ट रांची द्वारा ऑपरेशन

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: 08 जुलाई को कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशानुसार रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट रांची, फ्लाइंग टीम रांची व सीआईबी रांची द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने हेतु विशेष जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान शाम प्लेटफॉर्म संख्या 01 के ऊपर फुट ओवर ब्रिज पर एक संदिग्ध व्यक्ति भारी सामान के साथ खड़ा पाया गया. 
 
पूछताछ में उसकी पहचान दिघंबर बेहरा, उम्र 53 वर्ष, निवासी - ओडिशा के रूप में हुई.उसके दो बैगों की तलाशी में कुल 20 पैकेट गांजा, जो भूरे रंग के प्लास्टिक में लिपटे हुए थे. इसकी सूचना तुरंत एएससी आरपीएफ रांची को दी गई, एएससी आरपीएफ रांची के निर्देशानुसार डीडी किट टेस्ट किया गया, जिसमें गांजा होने की पुष्टि हुई. गांजा की जांच DD किट से की गई जिसमें पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई. 
 
आरोपी गांजा राउरकेला से खरीदकर लाभ के लिए बेचने की बात स्वीकार की, आरपीएफ उप निरीक्षक रवि शेखर द्वारा गांजे को विधिवत रूप से जब्त किया गया और आरोपी को आवश्यक दस्तावेजों के साथ जीआरपीएस रांची को सुपुर्द किया गया. इस सराहनीय कार्रवाई में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी: निरीक्षक शिशुपाल कुमार, उप निरीक्षक सूरज पांडेय, उपनिरीक्षक रवि शेखर, कांस्टेबल अफरोज आलम, हेमंत, कांस्टेबल पी. पान, फ्लाइंग टीम एवं सीआईबी रांची.
 
 
 

 

 

 

 

अधिक खबरें
जंगली बन्दर के हमले से 73 वर्षीय वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 10:44 PM

मुरी ओपी अंतर्गत कोकोराना गांव में जंगली बन्दर के हमले से 73 वर्षीय वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसका इलाज सिंहपुर नर्सिंग होम में चल रहा है. वहीं घटना की सूचना पाकर रांची के पूर्व सांसद राम टहल चौधरी नर्सिंग होम पहुंचे एवं घायल से मुलाकात कर हालचाल जाना. जानकारी के मुताबिक कोकोराना निवासी श्रीपद महतो की पत्नी

Weather Update: रांची में अगले एक से तीन घंटे में हो सकती है झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 8:16 PM

झारखंड मौसम विभाग ने रांची जिले के लिए तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक रांची जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है.

रांची नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन G+8 भवन को किया गया सील, रोका गया निर्माण कार्य
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 7:33 PM

अपर प्रशासक संजय कुमार के आदेशानुसार रांची नगर निगम के द्वारा आज (09 जुलाई) को वार्ड नंबर 01, कांके रोड, (भिठा) टिंबर लाइन स्थित निर्माणाधीन G+8 रेसिडेंशियल / कमर्शियल भवन के निर्माण कार्यों को रोकते हुए सील किया गया.

गरीब रथ ट्रेन में उठा धुआं, बड़ी दुर्घटना टली, कई यात्री कूदने से हुए घायल
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 7:15 PM

मंगलवार को दिल्ली से रांची आ रही गरीब रथ एक्सप्रेस में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रेन की जी-5 कोच से अचानक धुआं उठने लगा. स्थिति देख यात्रियों में दहशत फैल गई और कई लोग अनहोनी की आशंका से चलती ट्रेन से कूद पड़े.

तमाड़ विधायक विकास मुंडा ने आंदोलनकारी व राज्य के कल्याण मंत्री रहे शहीद पिता रमेश सिंह मुंडा को दी श्रद्धांजलि
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 7:08 PM

तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विकास कुमार मुंडा ने आज अपने पूज्य पिता व झारखंड आंदोलनकारी व राज्य के कल्याण मंत्री रहे शहीद रमेश सिंह मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर विधायक के साथ उनकी धर्मपत्नी गरिमा सिंह मुंडा भी मौजूद रहीं. दोनों ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत पिता को नमन किया.