Monday, Jul 21 2025 | Time 23:15 Hrs(IST)
  • रांची: चान्हों पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात अपराधी सोहेल खान, महिला साथी भी गिरफ्तार
  • रांची: चान्हों पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात अपराधी सोहेल खान, महिला साथी भी गिरफ्तार
  • BREAKING: जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से दिया इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों से राष्ट्रपति को सौंपा त्यागपत्र
  • BREAKING: जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से दिया इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों से राष्ट्रपति को सौंपा त्यागपत्र
  • रांची DC मंजूनाथ भजंत्री के जनता दरबार में उमड़ी भीड़, समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान
  • रांची DC मंजूनाथ भजंत्री के जनता दरबार में उमड़ी भीड़, समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान
  • 74वें संशोधन पर ज्ञान देने से पहले अपने भ्रष्ट निकायों का हिसाब दे भाजपा : विनोद कुमार पांडेय
  • 74वें संशोधन पर ज्ञान देने से पहले अपने भ्रष्ट निकायों का हिसाब दे भाजपा : विनोद कुमार पांडेय
  • रांची: मांडर में गोलीबारी, काम से लौट रहे युवक को अपराधियों ने मारी गोली
  • रांची: मांडर में गोलीबारी, काम से लौट रहे युवक को अपराधियों ने मारी गोली
  • देश की सबसे बड़ी ओबीसी विरोधी पार्टी ओबीसी हित में धरने का नाटक कर रही है: प्रतुल शाह देव
  • देश की सबसे बड़ी ओबीसी विरोधी पार्टी ओबीसी हित में धरने का नाटक कर रही है: प्रतुल शाह देव
  • स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने की समीक्षा बैठक, कहा- सदर अस्पतालों की व्यवस्था दुरुस्त करें, छोटे मर्ज पर रिम्स रेफर करने की कवायद बंद हो
  • स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने की समीक्षा बैठक, कहा- सदर अस्पतालों की व्यवस्था दुरुस्त करें, छोटे मर्ज पर रिम्स रेफर करने की कवायद बंद हो
  • महेंद्र सिंह धोनी के पुराने घर में खुला न्यूबर्ग पल्स डायग्नोस्टिक्स का अत्याधुनिक सेंटर, माही ने किया उद्घाटन
झारखंड


कल से शुरू होगा फुटबॉल का रोमांच, 64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का होगा भव्य आगाज

राज्य के पांचों प्रमंडलों के कुल 240 खिलाड़ी ले रहे हैं भाग, तीन वर्गों में होगा मुकाबला
कल से शुरू होगा फुटबॉल का रोमांच, 64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का होगा भव्य आगाज

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: झारखंड में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से 64वीं राज्यस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कल दिनांक 16 जुलाई से 19 जुलाई 2025 तक किया जाएगा. यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता प्रैक्टिस मैदान खेलगांव, रांची और बीआईटी मेसरा के मैदान में आयोजित की जाएगी. प्रतियोगिता की तैयारी पूरी कर ली गयी है. प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए 16  समितियों का गठन किया गया है. मुख्य आयोजन समिति में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सचिव उमाशंकर सिंह, झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक शशि रंजन, जेईपीसी के प्रशासी पदाधिकारी सचिदानंद दि. तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग तथा जन सूचना पदाधिकारी सुरेश महतो शामिल है. अतिरिक्त सभी समितियों में शामिल कुल 36 पदाधिकारी एवं कर्मी आयोजन के सफल क्रियान्वयन को सुनिश्चित करेंगे. 


विद्यालय स्तर से शुरू होकर राज्य स्तर तक पहुंची इस प्रतियोगिता में अब पांचो प्रमंडलों के विजेता खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जो राष्ट्रीय सुब्रतो कप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे. प्रतियोगिता में अंडर-15 बालक, अंडर-17 बालक तथा अंडर-17 बालिका वर्गों में कुल 240 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है. यह प्रतियोगिता लीग-कम-नॉकआउट प्रणाली में आयोजित की जाएगी. सभी खिलाड़ियों का पंजीकरण बिरसा मुंडा स्टेडियम, खेलगांव रांची में किया जा रहा है.


 


17 जुलाई को मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में होगा उद्घाटन 


कार्यक्रमों की व्यस्तता के कारण माननीय स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन दिनांक 17 जुलाई को शाम 4 बजे राज्यस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे. कल से प्रतियोगिता के अंतर्गत मुकाबले शुरू हो जाएंगे.  


इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे प्रमंडल और उनके विजेता जिले निम्नलिखित हैं:


 


* उत्तर छोटानागपुर: हजारीबाग, धनबाद


 


* दक्षिणी छोटानागपुर: रांची, गुमला


 


* पलामू प्रमंडल: लातेहार, गढ़वा, पलामू


 


* कोल्हान प्रमंडल: पश्चिमी सिंहभूम


 


* संथाल परगना प्रमंडल: देवघर, दुमक


उल्लेखनीय है कि इस वर्ष की सुब्रतो कप प्रतियोगिता को विद्यालय स्तर पर दिनांक 14 जून तक आयोजित किया गया था. प्रखंड स्तर पर इसका आयोजन दिनांक 16 से 19 जून, जिला स्तर पर दिनांक 24 से 28 जून और प्रमंडल स्तर पर दिनांक 7 से 11 जुलाई तक किया गया था. 


 


 


 


 



 

अधिक खबरें
डाकबंगला चौक से लफरीटांड़, चेचाली सड़क पर धानरोपनी कर आदिवासी समाज ने विरोध जताया
जुलाई 21, 2025 | 21 Jul 2025 | 10:31 PM

गिरिडीह और देवघर जिले के बॉर्डर पर बसे आदिवासी बहुल गांव लफरीटांड, चेचाली गांव होते हुए बिहार को जोड़ने वाली सड़क काफी जर्जर हो गई है डाक बंगला चौक से होकर जाने वाली यह सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और गड्ढे में पानी जमा हो गया है जो तालाब में तब्दील हो गया है जिससे आए दिन सड़क दुर्घटना होते रहती

कार और बाइक की टक्कर में तीन गंभीर रूप से घायल, एंबुलेंस नहीं मिलने से 45 मिनट तक तड़पते रहे घायल
जुलाई 21, 2025 | 21 Jul 2025 | 10:25 PM

छिपादोहर थाना क्षेत्र के जिलेबिया मोड़ के पास सोमवार को एक कार और बाइक की जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद सबसे चिंताजनक स्थिति तब बनी जब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, छिपादोहर में एंबुलेंस उपलब्ध नहीं थी. जिसके चलते घायलों को घटना स्थल पर ही 45 मिनट तक सड़क किनारे तड़पते रहना पड़ा.

वीरेंद्र पांडेय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से दिल्ली में मिले, कोडरमा जिले के जन मुद्दों से कराया अवगत
जुलाई 21, 2025 | 21 Jul 2025 | 10:13 PM

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कोडरमा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली में झारखंड के लोकप्रिय यशस्वी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर दिशोम गुरु शिबू सोरेन का स्वास्थ्य संबंधी हाल-चाल जानकर ईश्वर से बेहतर स्वास्थ्य की कामना की है, इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष कई जनहित मुद्दों को रखा जिस पर मुख्यमंत्री ने जल्द

गूंज परिवार ने कार्डियक एंबुलेंस सेवा बेहतर करने के लिए सिंगपुर अस्पताल के साथ किया समझौता
जुलाई 21, 2025 | 21 Jul 2025 | 9:59 PM

गूंज परिवार सिल्ली ने मुरी स्थित सिंगपुर नर्सिंग होम के साथ मिलकर कार्डियक एंबुलेंस सेवा बेहतर करने के लिए एक सैद्धांतिक समझौता किया. सिल्ली स्टेडियम परिसर में एक सादे समारोह में प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र बड़ाईक व गूंज परिवार के संयोजक जयपाल सिंह के उपस्थिति में गूंज परिवार के अध्यक्ष सुनील सिंह, सचिव दुबराज महतो एवं सिंगपु

उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न, विद्यालयों की गुणवत्ता एवं समावेशिता पर विशेष बल
जुलाई 21, 2025 | 21 Jul 2025 | 9:51 PM

समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में संचालित विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं की गहन समीक्षा करते हुए शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी, समावेशी एवं परिणामोन्मुख बनाने पर बल दिया