Sunday, Aug 10 2025 | Time 10:55 Hrs(IST)
  • झारखंड हाईकोर्ट का रांची नगर निगम को निर्देश, सिंगल-यूज पॉलिथीन पर लगे प्रभावी रोक, हर महीने इस्तेमाल हो रही 45 टन पॉलिथीन
  • पूर्णिया रेडलाइट एरिया पर पुलिस का छापा: नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 5 महिला दलाल समेत 14 गिरफ्तार
  • रांची: पुंदाग में 19 वर्षीय युवती ने छत से कूदकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
  • रांची में आज JSCA की पहली AGM, अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव के नेतृत्व में होगी बैठक
  • पटना में आज ‘नो हॉर्न डे’, 2 अक्टूबर तक चलेगा शांति का विशेष अभियान
  • गौतम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल को रांची स्मार्ट सिटी ने भेजा नोटिस, 7 दिनों में मांगा जवाब
  • बोकारो-तेतुलिया वन भूमि घोटाला: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त ने सचिव, राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग को लिखा पत्र
  • हजारीबाग: खासमहल जमीन घोटाले में 7 पर प्राथमिकी दर्ज, ACB की जांच जारी
  • झारखंड के सियासी सफर का चमकता सितारा, CM हेमंत सोरेन का जन्मदिन आज जानिए उनकी संघर्ष भरी इस सफर की दास्तां
  • ‘धराली त्रासदी’: सब कुछ गंवाने वालों को 5-5 हजार का चेक, ग्रामीण बोले– यह हमारे दुखों का अपमान
  • दिल दहला देने वाला डबल मर्डर: किन्नर और 12 साल के मुंहबोले भाई की लाश दीवान में छुपाई गई
  • नागपुर में निर्माणाधीन मंदिर का गेट गिरा, 17 मजदूर घायल, 3 की हालत नाजुक
  • Jharkhand weather update: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 13 अगस्त से फिर सक्रिय होगा मानसून
  • रांची: जेल से छूटा, फिर भी खत्म नहीं हुआ दर्द छेड़खानी के आरोपी ने फांसी लगाकर दी जान
झारखंड


पैसे और पद के लालच वाले पदाधिकारी उच्च पद पर बैठे नेताओं के खिलाफ कर रहे षडयंत्र: बाबूलाल मरांडी

पैसे और पद के लालच वाले पदाधिकारी उच्च पद पर बैठे नेताओं के खिलाफ कर रहे षडयंत्र: बाबूलाल मरांडी

न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि झारखंड में विधानसभा चुनाव के वक्त झारखंड के किस सीनियर पुलिस अधिकारी ने असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शरमा को षडयंत्र कर फँसाने का प्रयास करने लिये किसको दो-दो बार पैसे देकर दिल्ली और गुवाहाटी (असम ) भेजा था? इसका खुलासा भी प्रमाण के साथ बहुत जल्द होगा. 
 
बाबूलाल मरांडी ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी, क्या ये सब नीच काम आपकी जानकारी में हो रहा था या आपकी बिना जानकारी में? आपको इसका खुलासा करना चाहिये. हेमंत जी, क्या आपको नहीं लगता कि जो अफ़सर पद और पैसे के लालच में देश के किसी प्रतिष्ठित ऊँचे पद पर बैठे व्यक्ति के बारे मे ऐसी घटिया हरकत और षड्यंत्र करने का दुस्साहस कर सकता है वो बुरा वक्त आने पर अपने फायदे के लिये आपके साथ भी ऐसा घटिया और गंदा काम नहीं कर सकता ? 
 
उन्होंने आगे लिखा कि वैसे आपको बता दूँ कि एक समय इन्हीं लोगों ने आपके कार्यकलापों का कच्चा चिट्ठा लिखकर दस्तावेज़ों के साथ सौ से भी ज्यादा नामी-बेनामी शिकायती चिट्ठियॉं दांये-बॉयें हाथ से दस्तख़त कर-करवा कर आपके खिलाफ जगह-जगह भेजने-भिजवाने का “काम” सँभाल रखा था. 
 
बेहतर होगा कि अपनी खुद की एजेंसियों को लगवाकर इस बारे में विस्तार से पता करवा लीजिये और फिर भी जानकारी का अभाव रह जाय तो हमसे व्यक्तिगत सम्पर्क कर इन सब की जानकारी अपनी ऑंख से देख-समझ लीजिएगा. हो सकता है ये सब देखकर आपकी आँख खुल जाए और आस्तीन के सॉंपों को पहचान पाने में दिकक्त न हो.
 
 
 

 

 

 

 

अधिक खबरें
रांची में आज JSCA की पहली AGM, अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव के नेतृत्व में होगी बैठक
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 10:13 AM

आज 10 अगस्त को JSCA (झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन) की पहली एजीएम सुबह 11 बजे शुरू होगी. यह बैठक अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव के नेतृत्व में होगी. इस AGM में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर फैसला लिया जा सकता है, जो आने वाले समय में JSCA के कार्यों और विकास की दिशा तय करेंगे.

झारखंड के सियासी सफर का चमकता सितारा, CM हेमंत सोरेन का जन्मदिन आज.. जानिए उनकी संघर्ष भरी इस सफर की दास्तां
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 8:38 AM

झारखंड की राजनीति में सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिने जाने वाले हेमंत सोरेन का आज 50वां जन्मदिन हैं. 10 अगस्त 1975 को रामगढ़ के नेमरा गांव में जन्मे हेमंत का बचपन संघर्षों से भरा रहा. उनका सपना इंजीनियर बनने का था, लेकिन किस्मत ने उन्हें राजनीति के मैदान में उतार दिया, जहां उन्होंने सफलता के नए आयाम छुए.

Jharkhand weather update: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 13 अगस्त से फिर सक्रिय होगा मानसून
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 7:12 AM

झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 13 अगस्त से राज्य में मानसून दोबारा सक्रिय होगा और कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है. इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

स्वर्णरेखा नदी में मिली किशोरी की लाश, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
अगस्त 09, 2025 | 09 Aug 2025 | 9:10 PM

उलीडीह थाना क्षेत्र के रामनगर रोड नंबर 1 में शुक्रवार को स्वर्णरेखा नदी में एक अज्ञात युवती का शव बहता हुआ दिखाई देने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उलीडीह थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि वह काशी डी हाई स्कूल में कक्षा 10वीं की छात्रा थी.

खूंटी जाने के दौरान सड़क हादसे में दो सगे भाई और साडू की मौत
अगस्त 09, 2025 | 09 Aug 2025 | 8:32 PM

अड़की थाना क्षेत्र अंतर्गत तमाड़–खूंटी रोड के खुदीमाड़ी में शनिवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में दो सगे भाई और एक साड़ू शामिल हैं.