Monday, Aug 11 2025 | Time 05:02 Hrs(IST)
झारखंड


झारखंड पुलिस की बड़ी सफलता, भारत लाया जाएगा भगोड़ा गैंगस्टर सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह, अजरबैजान से हो रहा है प्रत्यार्पण

झारखंड पुलिस की बड़ी सफलता, भारत लाया जाएगा भगोड़ा गैंगस्टर सुनील मीणा उर्फ मयंक सिंह, अजरबैजान से हो रहा है प्रत्यार्पण

न्यूज़11 भारत 


रांची/डेस्क: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वांछित अपराधी सुनील कुमार उर्फ सुनील कुमार मीणा उर्फ मयंक सिंह को अजरबैजान से भारत लाया जा रहा है. आरोपी को 23 अगस्त 2025 को आधिकारिक रूप से भारत प्रत्यार्पित किया जाएगा.

 

29 अक्टूबर 2024 को सुनील कुमार को अजरबैजान में हिरासत में लिया गया

झारखंड एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस), रांची द्वारा रामगढ़ जिले के पतरातू (भदानीनगर) थाना क्षेत्र में दर्ज एक मामले (कांड संख्या 175/22) में आरोपी के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया था. इसके आधार पर इंटरपोल के माध्यम से रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया, जिसके चलते 29 अक्टूबर 2024 को सुनील कुमार को अजरबैजान में हिरासत में लिया गया. हिरासत में लिए जाने के बाद अजरबैजान सरकार ने भारत से प्रत्यार्पण दस्तावेज (Extradition Dossier) की मांग की, जिसे एटीएस झारखंड ने विदेश मंत्रालय के माध्यम से वहां की सरकार को उपलब्ध कराया. इसके बाद बाकु की अपराध न्यायालय में सुनवाई हुई और 27 जनवरी 2025 को कोर्ट ने आरोपी को भारत प्रत्यर्पित करने की अनुमति दे दी.

 

झारखंड एटीएस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश 

इस पूरे प्रक्रिया के अंतर्गत सीबीआई, नई दिल्ली ने झारखंड एटीएस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए. झारखंड एटीएस ने सभी कानूनी और प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी कर लीं. इसके तहत भारत सरकार द्वारा नामित अधिकारियों को राजनीतिक मंजूरी (Political Clearance) दी गई और आधिकारिक पासपोर्ट जारी किया गया. अजरबैजान सरकार ने हाल ही में सूचित किया कि आरोपी को 22 अगस्त 2025 को भारतीय अधिकारियों को सौंपा जाएगा और अगले दिन यानी 23 अगस्त को भारत लाया जाएगा. सुनील कुमार पर दर्ज मामले की संवेदनशीलता और अंतरराष्ट्रीय भागदौड़ को देखते हुए यह प्रत्यर्पण झारखंड पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है.

 


गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहू का खास 

झारखंड का कोई भी अपराधी विदेश में भी छुप कर अपराधिक घटनाओं को अंजाम देगा तो कानून के लंबे हाथ उस तक जरूर पहुंच जाएंगे. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहू का खास सुनील मीणा को अज़रबैजान से झारखंड पुलिस पड़कर रांची लाने जा रही है.  झारखंड पुलिस की एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड एसपी ऋषभ झा के नेतृत्व में एक टीम सुनील लाने के लिए अगले सप्ताह रांची से अज़रबैजान रवाना होगी. जिसके बाद उसे प्रत्यर्पण संधि के तहत रांची लाया जाएगा. सुनील मीणा को भारत को सौंपने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. झारखंड पुलिस ने सुनील मीणा के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया था.






 

 

अधिक खबरें
स्मार्ट मीटर के विरोध में 13 अगस्त को बोकारो थर्मल प्रशासनिक भवन समक्ष होगा प्रदर्शन
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 9:48 PM

बोकारो थर्मल बेरमो. गोविंदपुर डी पंचायत भवन में मुखिया चन्दना मिश्रा की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई . बैठक में डीवीसी के द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर का का जमकर विरोध किया गया साथ ही उपभोक्ताओं

मनोहरपुर साइडिंग दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष बने हरेन सिंह, बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 9:41 PM

साइडिंग दुर्गा पूजा समिति की बैठक रविवार को मुखिया पूजा कुजूर की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष हरेन सिंह को बनाया गया है. वहीं उपाध्यक्ष विश्वशील वैभव , सचिव कार्तिक गोप,विनोद सिंह उपसचिव

बरवाडीह की तीन पंचायतों में कांग्रेस का 'संगठन सृजन मंथन' कार्यक्रम संपन्न
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 8:41 PM

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ,लातेहार प्रभारी पूर्व राज्यसभा सांसद माननीय धीरज प्रसाद साहू, मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह के निर्देशानुसार बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के केचकी, पोखरी कला

पत्नी ने फटकारा तो पति ने पी ली फिनायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 8:36 PM

पतरातु थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमानगढी 29 रोड नंबर में अतीश राम ने शराब पीकर अपने आवास आया, इस पर उसकी पत्नी ने डांट फटकार लगाया जिससे आवेश में आकर अतीश राम ने फिनायल पिया, परिजनों द्वारा तुरंत इलाज करने हेतु

झामुमो ने चंदनकियारी पार्टी कार्यालय में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 7:49 PM

झारखंडियों की आत्मा थे दिशोम गुरु शिबू सोरेन। जिन्होंने दबे कुचले आदिवासी व मूलवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपने जीवन को समर्पित किया था। उक्त बातें झामुमो चंदनकियारी प्रखंड कमिटी के अध्यक्ष कालीपद महतो ने