Monday, Aug 11 2025 | Time 09:18 Hrs(IST)
  • राफेल से भी ज्यादा घातक लड़ाकू विमानों की तलाश में वायुसेना, सरकार के सामने रखी बड़ी मांग
  • झारखंड: इनामी नक्सली मार्टिन केरकेट्टा एनकाउंटर में ढेर मामला, PLFI ने मुठभेड़ को बताया फर्जी, 11 अगस्त को बंदी की घोषणा
  • पूर्व विधायक संजीव सिंह आएंगे जेल से बाहर, धनबाद जेल से रांची रिनपास पहुंचेगा आज रिलीज ऑर्डर
  • गाजा में IDF का हमला: मारे गए अल जज़ीरा के 5 पत्रकार, इज़रायल बोला– एक था हमास आतंकी
  • बच्चों की जिंदगी बचाने के लिए लॉन्च हुआ नया पोर्टल, मिलेगी तत्काल सहायता आत्महत्या पर लगेगी रोक!
  • चेन्नई रनवे पर टला बड़ा हादसा: कांग्रेस महासचिव समेत कई सांसदों को ले जा रहा AI विमान 2 घंटे हवा में भटकता रहा
  • Jharkhand weather update: 13 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में बनेगा लो प्रेशर, जानें झारखंड का आज का मौसम
  • 15 या 16 अगस्त आखिर कब है जन्माष्टमी? यहां एक क्लिक में दूर करें अपना कंफ्यूजन
झारखंड


दो दिवसीय दौरे पर देवघर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, AIIMS-देवघर और IIT धनबाद के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

दो दिवसीय दौरे पर देवघर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, AIIMS-देवघर और IIT धनबाद के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवघर एयरपोर्ट पहुंच चुकी हैं. देवघर एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने राष्ट्रपति का स्वागत किया. जिसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एयरपोर्ट से एम्स के लिए रवाना हो गई हैं. 



एम्स परिसर में 1:00 बजे से 3:00 बजे तक उनके विश्राम और खाने-पीने की व्यवस्था की गई हैं. राष्ट्रपति का स्वागत एम्स में झारखंड की परंपरा के साथ किया जाएगा. एम्स ऑडिटोरियम में 3:00 बजे से कार्यक्रम  शुरू होगा. 48 एमबीबीएस छात्र-छात्राओं को मेडल और डिग्री दिया जाएगा. तीन छात्र-छात्राओं को मेडल दिया जाएगा. प्रोटोकॉल के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ छात्र-छात्राओं का फोटोशूट किया जाएगा. 




आज, गुरुवार (31 जुलाई) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिनों के लिए झारखंड में रहेंगी, जहां वे एम्स, देवघर और आईआईटी (आइएसएम), धनबाद के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी. वही आज, गुरुवार की शाम वे रांची जाएंगी और राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी. इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति करीब 25 घंटे झारखंड में बिताएंगी. पहले दिन, वे एम्स, देवघर के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी, जबकि अगले दिन, यानी शुक्रवार को, धनबाद स्थित आईआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होगी. 


5:30 में राष्ट्रपति पहुंचेंगी रांची एयरपोर्ट 


राष्ट्रपति 5:30 में रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी  और पुरानी एयरपोर्ट से बाहर निकलेगी. जिन विमान यात्रियों की फ्लाइट 5 से 6 बजे के बीच है उनको 4:30 पर एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी गई हैं. वहीं, 1 अगस्त को जिनकी फ्लाइट सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे के बीच है उनको 7:30 बजे एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी गई हैं. 


सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

इसके अलावा मुख्यमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री सहित कई वीवीआईपी शामिल होंगे. इसे ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं. इसको लेकर देवघर, धनबाद और रांची जिला प्रशासन ने पुख्ता तैयारी कर ली गई हैं. और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. किसी भी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है. सुरक्षा के मद्देनजर शहरभर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया हैं. साथ ही, ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है. राष्ट्रपति के काफिले के सुगम आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं और आम जनता को असुविधा से बचाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. 

 

राष्ट्रपति का मिनट-टू- मिनट कार्यक्रम

आज (31 जुलाई) को करीब सवा 12 बजे राष्ट्रपति देवघर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी. वहां से सड़क मार्ग द्वारा वह एक बजे एम्स पहुंचेंगी, जहां तीन बजे से उनका दीक्षांत समारोह होगा. साढ़े चार बजे राष्ट्रपति एम्स से देवघर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी, और वहां से रांची के लिए प्रस्थान करेंगी. शाम करीब साढ़े पांच बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे. इसके बाद, एयरपोर्ट से हरमू बायपास (राजपथ) होते हुए राष्ट्रपति लगभग छह बजे राजभवन पहुंचेंगी, जहां वह शहर के गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करेंगी.

 

प्रेसिडेंट सुइट में रात्रि विश्राम के बाद, यानी कल (1 अगस्त 2025) की सुबह लगभग साढ़े 9 बजे राष्ट्रपति राजभवन से हरमू बायपास (राजपथ) होते हुए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी. वहां से उनका अगला गंतव्य दुर्गापुर एयरपोर्ट होगा. दुर्गापुर एयरपोर्ट से राष्ट्रपति धनबाद एयरपोर्ट जाएंगी, जहां वह आइआइटी धनबाद के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी. समारोह के बाद, राष्ट्रपति दुर्गापुर एयरपोर्ट से सीधे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी.

 

 


 


धनबाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर


धनबाद में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर धनबाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं.  आईआईटी (आईएसएम) धनबाद  में दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं.  धनबाद एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक ड्राई रन किया जाना है. करकेट में शामिल तमाम गाड़ियां मौजूद रहेगी. 


अधिक खबरें
पूर्व विधायक संजीव सिंह आएंगे जेल से बाहर, धनबाद जेल से रांची रिनपास पहुंचेगा आज रिलीज ऑर्डर
अगस्त 11, 2025 | 11 Aug 2025 | 8:56 AM

आज झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह का रिलीज ऑर्डर धनबाद जेल से रांची रिनपास पहुंचने वाला हैं. इसके अलावा संजीव सिंह के अधिवक्ताओं ने उनका बेल बांड रिनपास भेजकर उस पर उनके साइन ले लिए हैं. संजीव सिंह के वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट से पूर्व विधायक की जमानत का आदेश पहले ही व्यवहार न्यायालय पहुंच चुका हैं.

Jharkhand weather update: 13 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में बनेगा लो प्रेशर, जानें झारखंड का आज का मौसम
अगस्त 11, 2025 | 11 Aug 2025 | 7:20 AM

झारखंड में मानसून फिलहाल सामान्य स्थिति में है, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना है. आईएमडी के मौसम केंद्र रांची के प्रमुख ने बताया कि मानसून ट्रफ इस समय फरीदकोट, लुधियाना, नजीबाबाद, शाहजहांपुर, बलिया, जलपाईगुड़ी होते हुए अरुणाचल प्रदेश से गुजर रही है.

जरमुंडी में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल, तीन को बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 10:04 PM

जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत दो जगह हुए सड़क दुर्घटनाओं में कुल पांच लोग घायल हो गए जिसमें से तीन की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों द्वारा बाहर रेफर कर दिया गया. पहली घटना दुमका देवघर मुख्य मार्ग जरमुंडी नीचे बाजार वाटर

स्मार्ट मीटर के विरोध में 13 अगस्त को बोकारो थर्मल प्रशासनिक भवन समक्ष होगा प्रदर्शन
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 9:48 PM

बोकारो थर्मल बेरमो. गोविंदपुर डी पंचायत भवन में मुखिया चन्दना मिश्रा की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई . बैठक में डीवीसी के द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर का का जमकर विरोध किया गया साथ ही उपभोक्ताओं

मनोहरपुर साइडिंग दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष बने हरेन सिंह, बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 9:41 PM

साइडिंग दुर्गा पूजा समिति की बैठक रविवार को मुखिया पूजा कुजूर की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष हरेन सिंह को बनाया गया है. वहीं उपाध्यक्ष विश्वशील वैभव , सचिव कार्तिक गोप,विनोद सिंह उपसचिव