Friday, Jul 18 2025 | Time 14:19 Hrs(IST)
  • सिल्ली विधायक अमित महतो ने अवैध बालू तस्करी के खिलाफ छेड़ा मोर्चा, पुलिस के साथ मिलकर बड़ी कार्रवाई
  • कीचड़भरी सड़क पर रोपनी कर किया विरोध, सड़क निर्माण की मांग तेज, लालगढ़ करनमया पंचायत में जलजमाव और सड़क की बदहाली से परेशान लोग
  • रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ऑनलाइन गेम, अवैध जुआ और साइबर अपराध में शामिल 14 अपराधियों को किया गिरफ्तार
  • उपायुक्त ने सम्प्रेक्षण गृह, हजारीबाग का किया निरीक्षण, बच्चों से की बातचीत, पढ़ाई तथा अन्य सुविधाओं की ली जानकारी
  • पार्किंग प्रस्ताव के बावजूद हज़ारीबाग कमिश्नरी मुख्यालय यातायात की समस्या से जूझ रहा, अपने बागों के लिए फेमस हजारीबाग, अब जाम के कारण प्रसिद्ध
  • छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के घर एक बार फिर ईडी का छापा
  • कोटशिला रेंज के जाबर-सिमनी जंगल में तेंदुओं की मौजूदगी, ग्रामीणों में दहशत
  • भरनो के पुराना अस्पताल के पास पान गुमटी में ताला तोड़कर चोरी की हुई घटना
  • Ranchi: तीन दिवसीय दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट का समापन, रांची बना ओवर ऑल चैंपियन
  • भारत के वो रेलवे स्टेशन, जो बिना उड़ान के करा सकता है विदेश की सैर, जानिए कहां से मिलेगी इंटरनेशनल ट्रेन यात्रा का अनुभव
  • देवघर से गोरखपुर जा रही कांवरियों की कार की ट्रक से टक्कर, दो घायल
  • गयाजी फिर लहराया स्वच्छता का परचम; बिहार में पहला स्थान और देशभर में हासिल किया 27वां रैंक, भारत को दिलाई गर्व की पहचान
  • हत्या के मामले में ट्रायल फेस कर रहे आरोपी सुशीला देवी और नीतन महली साक्ष्य के अभाव में हुए बरी
  • घाघरा से देवघर बाबाधाम के लिए नौ लोगों का जत्था हुआ रवाना
  • श्रावणी मेला: महाकाल भैरव मंदिर के बिना अधूरी मानी जाती है कांवर यात्रा, जानिए क्यों टेकता है हर कांवरिया यहां माथा
झारखंड » रांची


ड्रग्स पर शिकंजा, रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद, महिला समेत 5 गिरफ्तार

ड्रग्स पर शिकंजा, रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद, महिला समेत 5 गिरफ्तार

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्क: रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद किया है. कोतवाली डीएसपी प्रकाश कुमार सोय के नेतृत्व में चलाए गए एक ऑपरेशन में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक महिला और एक नाबालिक भी शामिल हैं. 

 

गिरफ्तार आरोपियों में मोहिनी शर्मा, सुमित तिर्की, पारस कुमार उर्फ गोलू, मो. इस्माइल और एक नाबालिक युवक शामिल हैं. मोहिनी शर्मा, जो इस अवैध कारोबार में संलिप्त पाई गई, इससे पहले भी नशे के कारोबार के आरोप में जेल जा चुकी हैं.

 

पुलिस को आरोपियों के पास से लगभग 37 ग्राम ब्राउन शुगर, 63,640 रुपये और 4 मोबाइल फोन जब्त हुए हैं. जांच के दौरान यह भी सामने आया कि मोहिनी शर्मा अपने घर से ही ब्राउन शुगर का कारोबार चलाती थी. पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

 


 

 

 


 


 


 


 


 



 


अधिक खबरें
कोटशिला रेंज के जाबर-सिमनी जंगल में तेंदुओं की मौजूदगी, ग्रामीणों में दहशत
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 1:20 PM

झारखंड की सीमा से सटे कोटशिला रेंज के जाबर-सिमनी जंगल में तेंदुओं की मौजूदगी की पुष्टि हुई है. वन विभाग द्वारा लगाए गए ट्रैप कैमरे में पहली बार तेंदुए के एक जोड़े की स्पष्ट तस्वीरें सामने आई हैं.

सिल्ली कॉलेज में भारतीय तटरक्षक बल में भर्ती एवं जागरूकता अभियान को लेकर सेमिनार का आयोजन
जुलाई 17, 2025 | 17 Jul 2025 | 9:46 PM

सिल्ली कॉलेज सिल्ली के सभागार में गुरुवार को भारतीय तटरक्षक बल में भर्ती एवं जागरूकता अभियान को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया. रांची और झारखंड के युवा अधिक से अधिक संख्या भारतीय तटरक्षक बल में शामिल हों, रोजगार के साथ राष्ट्र सेवा का अवसर उन्हें मिल सके इस उद्देश्य के साथ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के पहल

रांची के डोरंडा इलाके में स्कूटी की टक्कर, जमकर हुई मारपीट, पुराने वर्चस्व की वजह से भिड़े दो गुट
जुलाई 17, 2025 | 17 Jul 2025 | 7:49 PM

राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित युनुस चौक के पास बुधवार शाम उस समय तनाव फैल गया, जब एक स्कूटी की टक्कर के बाद दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई. इस झगड़े में एक युवती सहित चार लोग घायल हो गए हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कूटी चला रही युवती की टक्कर के बाद विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया.

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक ने कार्य में लापरवाही बरतने पर सम्मान फाउंडेशन के कार्यक्रम समन्वयक को किया गया कार्यमुक्त
जुलाई 17, 2025 | 17 Jul 2025 | 7:36 PM

शशि प्रकाश झा, (भा.प्र.से.) राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखण्ड के द्वारा नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान उनके समक्ष 108 एम्बुलेंस से संबंधित अनियमितता का शिकायत आने पर उन्होने नई दिल्ली से ही स्वतः संज्ञान लेते हुए गौतम कुमार, कार्यक्रम समन्वयक (सम्मान फाउंडेशन) बरहेट, साहेबगंज को कार्य में लापरवाही बरतने एवं अव्यवहारिक भाषा का उपयोग करने पर कार्यमुक्त करने एवं उनके स्थान पर नए कर्मी को जल्द से जल्द नियुक्त करने का निर्देश राज्य एनजीओ कोषांग को दिया गया.

नशे पर शिकंजा: तुपुदाना ओपी पुलिस ने अफीम तस्करों को दबोचा, 1.7 किलो अफीम बरामद
जुलाई 17, 2025 | 17 Jul 2025 | 7:29 PM

राजधानी रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से एक किलो 700 ग्राम अफीम बरामद की गई है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कैलाश मुंडा और सुगना मुंडा के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी पहले खुद अफीम की खेती किया करते थे और अब उसका अवैध व्यापार करने की योजना बना रहे थे.