Monday, Aug 4 2025 | Time 20:47 Hrs(IST)
  • बीजेपी सांसद सह गायक मनोज तिवारी पहुंचे रांची, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर जताया दुःख
  • 'जमीन, भाषा, संस्कृति, स्वशासन और आत्मसम्मान' की अमर सीख दे गये गुरुजी
  • 'जमीन, भाषा, संस्कृति, स्वशासन और आत्मसम्मान' की अमर सीख दे गये गुरुजी
  • सीता सोरेन ने अपने एक्स पर किया पोस्ट, कहा- बाबा के चरणों में श्रद्धांजलि
  • दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से कांग्रेस में शोक की लहर, कल अंतिम संस्कार में राहुल गांधी हो सकते है शामिल!
  • बहुचर्चित तारा शाहदेव प्रकरण में उम्र कैद के सजायाफ्ता रंजीत सिंह कोहली की जमानत पर हुई सुनवाई
  • हजारीबाग में बाइक व कार में टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा घायल
  • देर शाम दिशोम गुरू शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर लाया जाएगा रांची, ट्रैफिक नियमों में बदलाव
  • चतरा में दाह संस्कार कर कोडरमा लौट रहे परिजनों के साथ हादसा, बाल बाल बचे
  • रविवार दोपहर से लापता था 6 साल का प्रेम, कुंए से शव बरामद, गांव में पसरा मातम
  • पीवीयूएनएल ट्रांसमिशन लाइन का कटिया ग्रिड से सफल रिचार्ज
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और PM मोदी ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि
  • झारखंड निर्माता दिशोम गुरू शिबू सोरेन के निधन पर समाहरणालय में मौन श्रधांजलि
  • शिवचरण मांझी कैसे बने गुरूजी, जानिए गुरू जी की अनसुनी कहानी
  • शिवचरण मांझी कैसे बने गुरूजी, जानिए गुरू जी की अनसुनी कहानी
झारखंड


वह मेरे पिता तुल्य रहे हैं, उनसे सदैव मुझे पुत्र के समान ही स्नेह मिला - रघुवर दास

वह मेरे पिता तुल्य रहे हैं, उनसे सदैव मुझे पुत्र के समान ही स्नेह मिला - रघुवर दास

न्यूज11 भारत 


रांची/डेस्क:  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शिबू सोरेन के निधन पर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन के अगुआ, दिशोम गुरु आदरणीय शिबू सोरेन जी के निधन से मर्माहत हूं. उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है. वह मेरे पिता तुल्य रहे हैं, उनसे सदैव मुझे पुत्र के समान ही स्नेह मिला. गुरुजी के मुख्यमंत्री बनने पर मुझे उपमुख्यमंत्री के पद पर काम करने का सौभाग्य मिला. मरांग बूरू पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें. मेरे जैसे उनके लाखों प्रशंसकों, उनके समर्थकों, उनके परिजनों को यह पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें.
 
उनके निधन से एक युग का अंत हो गया. झारखंड की राजनीति के वर्तमान को अतीत से जोड़नेवाली महत्वपूर्ण कड़ी आज टूट गई. झारखंड में उनके साथ काम करने का जो अनुभव मुझे हुआ - सभी दलों, सभी मतों को माननेवालों के प्रति उनके हृदय में मान-सम्मान था. वे सबके अपने थे. उनके निकट आकर ऐसा लगता था, जैसे किसी ऋषि की छत्र-छाया में बैठे हों. वे सर्वमान्य नेता थे. उनमें बाहरी-भीतरी का भेदभाव नहीं था. वे बहुत ही सरल, सीधे साधे, सादा जीवन-उच्च विचार वाले व्यक्ति थे. आदिवासी समाज की अस्मिता और उनके उत्थान के लिए, आदिवासी समाज की आर्थिक समृद्धि, शिक्षा, आदि संस्कृति की रक्षा और समाज को नशा मुक्त करने के लिए वे सदा चिंतित रहते थे. उनके कारण ही आदिवासी समाज को आदर, मान-सम्मान मिला.
 
अपने माटी के पुत्र को खोकर आज पूरा झारखंड शोकमय है. मरांग बुरु आदरणीय चाची श्रीमती रूपी सोरेन जी समेत समस्त सोरेन परिवार को यह असीम क्षति सहने की शक्ति दें.
 
 

अधिक खबरें
गढ़वा डीसी, एसपी समेत कई अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि
अगस्त 04, 2025 | 04 Aug 2025 | 8:36 PM

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर आज समाहरणालय गढ़वा के परिसर में उनके आत्मा की शांति हेतु दिशोम गुरु शिबू सोरेन के तस्वीर पर पुष्पांजलि करते हुए शोक सभा का आयोजन किया. शोक सभा में उपायुक्त गढ़वा, दिनेश कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक गढ़वा अमन कुमार, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम समेत सभी वरीय

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर सेविका सावित्री देवी ने शोक व्यक्त किया
अगस्त 04, 2025 | 04 Aug 2025 | 8:24 PM

घाघरा/डेस्क: घाघरा झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सोमवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में 81 वर्ष की आयु में निधन पर घाघरा प्रखंड के सेविकाने गहरा शोक व्यक्त किया है.

दिशोम गुरु का जाना झारखंड के लिए गहरा आघात, इनकी क्षतिपूर्ति संभव नहीं - मिथिलेश ठाकुर
अगस्त 04, 2025 | 04 Aug 2025 | 8:05 PM

दिशोम गुरू शिबू सोरेन के निधन पर राज्य के पूर्व मंत्री और झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गहरी संवेदन व्यक्त करते हुए कहा कि दिशोम गुरु का जाना झारखंड के लिए एक बड़ा गहरा आघात है. ठाकुर ने कहा कि दिशोम गुरू ने अलग राज्य झारखंड के लिए जो संघर्ष किया उसका परिणाम भी मिला. झारखंड गुरुजी के इस योगदान को हमेशा याद

दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर पहुंचा रांची
अगस्त 04, 2025 | 04 Aug 2025 | 5:09 AM

दिशोम गूरू शिबू सोरेन का निधन आज सुबह दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में हो गई है. देर शाम उनका पार्थिव शरीर रांची एयरपोर्ट आएगा.

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना
अगस्त 04, 2025 | 04 Aug 2025 | 7:37 PM

झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सोमवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में 81 वर्ष की आयु में निधन पर झारखंड विस्थापित संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, वरिष्ठ भाकपा नेता एवं पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने गहरा शोक व्यक्त किया है.