पंकज कुमार/न्यूज11 भारत
घाघरा/डेस्क: घाघरा झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सोमवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में 81 वर्ष की आयु में निधन पर घाघरा प्रखंड के सेविकाने गहरा शोक व्यक्त किया है.वही सेविका सावित्री देवी ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन झारखंड के ही नहीं, बल्कि देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में से एक थे. उन्होंने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके निधन से न केवल झारखंड को, बल्कि देश की राजनीति को भी अपूरणीय क्षति हुई है. समस्त सेहल पंचायत की सेविका शामिल थे.
यह भी पढ़ें: दिशोम गुरु का जाना झारखंड के लिए गहरा आघात, इनकी क्षतिपूर्ति संभव नहीं - मिथिलेश ठाकुर