Wednesday, May 21 2025 | Time 07:26 Hrs(IST)
झारखंड » गुमला


गुमलाः अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार तीनों भाइयों की घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत

गुमलाः अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार तीनों भाइयों की घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत
किशोर कुमार जायसवाल/न्यूज 11 भारत

गुमला/डेस्क: सदर थाना क्षेत्र के खरका चौक के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चेगरी निवासी 18 वर्षीय शिवचरण उरांव, अरंगी झरिया टोली निवासी 18 वर्षीय रोहित उरांव और अरंगी झरिया टोली निवासी 18 वर्षीय सतीश उरांव की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई. मृतको में दो सगे भाई एवं एक चाचा का लड़का था. घटना में बाइक पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गया. 

 

घटना की सूचना पर टोटो थाना के एसआई इमानुएल कोंगाड़ी घटनास्थल पहुंचे और पुलिस वाहन से तीनों के शव को रविवार की देर रात 11:30 बजे सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टर ने जांच कर तीनों को मृत घोषित कर दिया. घटना के उपरांत एक ही परिवार में तीनों की मौत से मातम छा गया है.

 


 

घटना के बाबत मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की बहन की हाल ही में चंदाली गांव में शादी हुई थी. वही तीनों बहन के घर चंदाली आए हुए थे. साथ में मृतक के माता-पिता भी कुछ सामान पहुंचाने बेटी के घर आए थे. रात को खाना पीना खाने के बाद तीनों अपने गांव जाने की बात कही. लोगों ने रात को जाने के लिए मना भी किया कहा सवेरे चले जाना लेकिन तीनों बाइक में सवार होकर अपने गांव की ओर निकल गए. वहीं खरका चौक के समीप अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारते हुए घटनास्थल से फरार हो गया.



 





















  • Beta


Beta feature

अधिक खबरें
घाघरा आसमानी कहर होने से किसान के दो मवेसी की हुई मौत
मई 20, 2025 | 20 May 2025 | 5:28 PM

घाघरा थाना क्षेत्र के चुन्दरी में बज्रपात की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत हो गई . जानकारी के अनुसार चुन्दरी गांव निवासी तेंबा उरांव के दो मवेशी की ठनका के चपेट में

भरनो में भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं एवं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के बच्चों ने भारतीय सेना के शौर्य पराक्रम के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा
मई 20, 2025 | 20 May 2025 | 4:55 PM

आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना की बड़ी सफलता ने पूरे देश का गौरव बढ़ा दिया है.इस निमित्त भरनो प्रखंड मुख्यालय में भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई.जिससे सीताराम साव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के घोष दल बच्चे और शिक्षक भी शामिल हुए.

ड्रग्स माफियाओं के निशाने पर घाघरा प्रखंड, स्कूली बच्चों को भी बना रहे है निशाना
मई 20, 2025 | 20 May 2025 | 3:33 PM

घाघरा शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूली बच्चे कम उम्र के लड़के में तेजी से गांजा ,ब्राउन शुगर सहित अन्य रासायनिक एवं जानलेवा नशे की लत तेजी से फैल रही है .शहरी क्षेत्र के अलावा अब देहाती क्षेत्रों में भी गांजा एवं ब्राउन शुगर की बिक्री तेजी से होने लगी है.

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बसिया के भाजपायों ने निकाली तिरंगा यात्रा
मई 20, 2025 | 20 May 2025 | 3:04 PM

बसिया में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई. यह तिरंगा यात्रा भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह के अगुवाई में कोनबीर नीचे चौक से लोंग, पौतरा होते हुए बसिया मुख्यालय तक गई. बसिया थाना के समीप वीर

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बसिया के भाजपायों ने निकाली तिरंगा यात्रा
मई 20, 2025 | 20 May 2025 | 1:51 PM

बसिया में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई. यह तिरंगा यात्रा भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह की अगुवाई में कोनबीर नीचे चौक से लोंग, पौतरा होते हुए बसिया मुख्यालय तक गई. बसिया थाना के समीप वीर शाहिद तेलंगा खड़िया एवं कोनबीर खुदी चौक के पास स्वतंत्रता सेनानी खुदी साहू की प्रतिमा में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा माल्यार्पण भी किया गया.