Sunday, Jul 6 2025 | Time 07:43 Hrs(IST)
  • एलन मस्क ने की नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा, ट्रंप को देंगे सीधी चुनौती
झारखंड » गुमला


जमीन विवाद में भतीजा ने चाचा-चाची की टांगी से काटकर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जमीन विवाद में भतीजा ने चाचा-चाची की टांगी से काटकर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
किशोर कुमार जायसवाल/न्यूज 11 भारत

गुमला/डेस्क: गुमला जिले के कामडारा थाना स्थित अंबाटोली गांव में जमीन विवाद में भतीजा ने चाचा व चाची की टांगी से काटकर हत्या कर दी. मृतकों में थादियुस कुल्लू (45 वर्ष) व उसकी पत्नी सिलविया कुल्लू (42 वर्ष) है. 

 

सूचना पर कामडारा पुलिस मौके पर पहुंच आरोपी अरविंद कुल्लू को गिरफ्तार कर लिया. वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर वर्ष 2023 में भी विवाद हुआ था, इसके बाद से रंजिश बढ़ गयी थी. 

 

जानकारी के अनुसार थादियुस कुल्लू के घर के समीप महिला मंडल की बैठक चल रही थी. इस बीच भतीजा टांगी लेकर वहां पहुंचा और अपने चाचा पर वार कर दिया. अपने पति पर हुए हमले को देख पत्नी सिलविया बीच-बचाव करने पहुंची तो भतीजा ने उसकी भी टांगी से वारकर हत्या कर दी. घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है.

 



 





















  • Beta


Beta feature

अधिक खबरें
भरनो में मुहर्रम पर्व को लेकर प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील
जुलाई 05, 2025 | 05 Jul 2025 | 7:24 PM

मुहर्रम पर्व को लेकर इलाके में शांति कायम रखने के उद्देश्य से भरनो प्रसाशन द्वारा अंचलाधिकारी अविनाश कुजर और थाना प्रभारी कंचन प्रजापति की अगुवाई में शनिवार को फ्लैग मार्च निकाला गया.जो लगातार बारिश के बावजूद भी कई चौक चौराहों का भ्रमण कर लोगों को शान्तिपूर्ण ढंग से भाई चारगी के साथ मुहर्रम मनाने की अपील की.साथ ही अंचलाधिकारी

चैनपुर एसडीओ ने किया विभिन्न योजनाओं और संस्थानों का निरीक्षण, पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जोर
जुलाई 05, 2025 | 05 Jul 2025 | 2:25 PM

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर, पूर्णिमा कुमारी ने चैनपुर अनुमंडल क्षेत्र में विभिन्न सरकारी योजनाओं और संस्थानों का सघन निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए. निरीक्षण की शुरुआत डूमरी प्रखंड के नवाडीह पंचायत भवन से हुई.

टांगीनाथ धाम के पुजारी गणेश बैगा का ट्रैक्टर दुर्घटना में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
जुलाई 05, 2025 | 05 Jul 2025 | 1:17 PM

डुमरी प्रखंड की मझगांव पंचायत स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल टांगीनाथ धाम के मुख्य पुजारी गणेश बैगा का शुक्रवार को एक दुखद ट्रैक्टर दुर्घटना में निधन हो गया. इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से पूरे प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई है. मिली जानकारी के अनुसार, गणेश बैगा शुक्रवार को अपने खेत में जुताई कर रहे थे.

डुमरी के बुधनी पुल के पास सड़क हादसे में टांगीनाथ धाम के बैगा गणेश गंभीर रूप से घायल
जुलाई 04, 2025 | 04 Jul 2025 | 9:16 PM

डुमरी प्रखंड के मझगांव पंचायत अंतर्गत पवित्र धार्मिक स्थल टांगीनाथ धाम के बैगा गणेश बैगा एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा डुमरी के बुधनी पुल के समीप शुक्रवार को घटित हुआ. प्राप्त जानकारी के अनुसार, गणेश बैगा एक ट्रैक्टर के पीछे लगे पाटा (ट्रॉली जोड़ने का हिस्सा) पर खड़े थे. अचानक ट्रैक्टर की गति तेज

कामडारा प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान प्रशिक्षण सभागार में 230 महिला लाभार्थी और किसानों ने लिया भाग
जुलाई 04, 2025 | 04 Jul 2025 | 4:38 PM

कामडारा प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान प्रशिक्षण सभागार मे आज शुक्रवार को झास्को लेप्स रांची के द्वारा कामडारा प्रखंड के कुल 230 महिला लाभार्थी किसानों ने भाग लिया,जिनमें फूलो झानो आशीर्वाद अभियान के 50 लाभार्थी शामिल थे. वैज्ञानिक पद्धति से लाह की खेती के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान से लैस करना और साथ संस्था की ओर से 90 प्रतिशत