झारखंडPosted at: जुलाई 23, 2025 राज्यपाल संतोष गंगवार ने मेडिका अस्पताल जाकर कड़िया मुंडा के सेहत का हाल जाना, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बुधवार को भगवान महावीर मणिपाल (मेडिका) अस्पताल जाकर कड़िया मुंडा के स्वास्थ्य की जानकारी ली. लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा का मेडिका अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहा जाकर राज्यपाल ने उनका कुशलक्षेम जाना. मुलाकात के बाद राज्यपाल ने चिकित्सकों से कड़िया मुंडा के स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली. इसके बाद राज्यपाल ने कहा कि कड़िया मुंडा सादगी और जनसेवा के प्रतीक हैं. उन्होंने ईश्वर से उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना की.