Wednesday, Jul 30 2025 | Time 10:36 Hrs(IST)
  • Breaking: रांची के चुटिया थाना क्षेत्र से एक स्कूली छात्रा का अपहरण
  • रांची के ओरमांझी में भीषण सड़क दुर्घटना
  • 'अल्लाह हू अकबर' चिल्लाकर फ्लाइट में मचाया हड़कंप, भारतीय यात्री ने दी बम से उड़ाने की धमकी
  • कल झारखंड आ रहीं हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रांची, देवघर और धनबाद में सुरक्षा चाक‑चौबंद
  • पटना जंक्शन पर महिला दरोगा से बदसलूकी, दो युवक गिरफ्तार
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड के 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
झारखंड » गढ़वा


गढ़वा फोरलेन बाईपास टोल गेट पर बालू माफियाओं का अड्डेबाजी पर टोल कर्मी को गढ़वा एसडीएम ने चेताया

प्रशासन के गतिविधियों पर अड्डेबाज रखते थें निगाह!
गढ़वा फोरलेन बाईपास टोल गेट पर बालू माफियाओं का अड्डेबाजी पर टोल कर्मी को गढ़वा एसडीएम ने चेताया
न्यूज़11 भारत

गढ़वा/डेस्क:
 नवनिर्मित गढ़वा बायपास फोरलेन पर कार्यरत टोल गेट और उसके आसपास विधि व्यवस्था से जुड़ी शिकायतें मिलने पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय ने टोल कलेक्शन एजेंसी मेसर्स आनंद मिश्रा प्राइवेट लिमिटेड के पदाधिकारियों को अपने यहां बुलाकर आवश्यक निर्देश दिए. इससे पूर्व उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के संबंधित प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुधीर कुमार को भी फोन पर मौजूदा वस्तुस्थिति से अवगत कराया.
 
संजय कुमार ने कहा कि रात्रि भ्रमण के दौरान उन्होंने कई बार वहां पर संदिग्ध लोगों की अड्डेबाजी देखी है, अनावश्यक कारों, गाड़ियों और दो पहिया वाहनों की भी जमावट वहां मध्य रात्रि के आसपास बढ़ जाती है. एक दो बार उन्होंने स्वयं इन लोगों से पूछताछ की तो आधे से ज्यादा भाग खड़े हुए, कुछ लोगों के वाहनों के नंबर डिटेल निकालने पर वे आसपास के गांव के वाहन मालिक निकले। इससे स्पष्ट है कि आधी रात में यहां आस-पास के आवारा प्रकृति के युवकों का जमावड़ा रहता है, कई बार पूछने पर वे बताते हैं कि वे टोल गेट के कर्मी हैं. इसलिए आवारा तत्वों और टोलगेट कर्मियों के बीच स्पष्ट पहचान हो सके इसको लेकर संजय कुमार ने एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिया कि उनके कर्मी किसी निश्चित यूनिफॉर्म और परिचय पत्र के साथ ही ड्यूटी पर रहें ताकि आराजक तत्वों को टोलगेट से खदेड़ा जाए। एसडीएम को गोपनीय सूचना मिली थी कि अड्डेबाजी करने वाले इन लोगों में से कुछ लोग बालू माफियाओं को जिले के सरकारी अधिकारियों की आवाजाही की सूचनायें प्रदान करते हैं, जो की सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से भी खतरनाक है.
 
इसके अलावा एजेंसी के लोगों से भी उनकी समस्याएं और सुझाव लेते हुये उनसे कहा गया कि जहां कहीं भी उन्हें प्रशासनिक सहयोग की आवश्यकता होगी, प्रशासन और पुलिस को वे ससमय सूचित करें, उन्हें यथासंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा. बैठक में पहुंचे टोल एजेंसी के पदाधिकारी पवन चौधरी एवं अंबुज पांडे ने बताया कि वे विधि व्यवस्था संबंधी मिले निर्देशों का हर संभव अनुपालन करवाएंगे.

अधिक खबरें
गढ़वा उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने किया जनता दरबार के माध्यम से सुना आमजनों की समस्याएं, दिए त्वरित आवश्यक निर्देश!
जुलाई 29, 2025 | 29 Jul 2025 | 5:40 PM

गढ़वा समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रखा.

गढ़वा में 30 जुलाई बुधवार को लगेगा वाहन परमिट के लिए विशेष कैंप, पलामू आरटीओ रहेंगे मौजूद
जुलाई 29, 2025 | 29 Jul 2025 | 5:36 PM

गढ़वा में 30 जुलाई बुधवार को जिला परिवहन कार्यालय में व्यावसायिक वाहनों के परमिट निर्गमन हेतु पलामू आरटीओ के अध्यक्षता में विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है. जिसे लेकर जिला प्रशासन ने बताया है की सभी वाहन जो अपनी गाड़ियों का व्यवसायिक उपयोग करते हैं

गढ़वा डीसी ने प्रज्ञा केंद्रों की कार्यप्रणाली सुदृढ़ करने को लेकर की ऑनलाइन मोड में समीक्षा बैठक
जुलाई 29, 2025 | 29 Jul 2025 | 5:26 PM

गढ़वा उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये जिले के सभी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की जिसमें सभी वी.एल.ई. समेत सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी

गढ़वा फोरलेन बाईपास टोल गेट पर बालू माफियाओं का अड्डेबाजी पर टोल कर्मी को गढ़वा एसडीएम ने चेताया
जुलाई 29, 2025 | 29 Jul 2025 | 7:06 AM

नवनिर्मित गढ़वा बायपास फोरलेन पर कार्यरत टोल गेट और उसके आसपास विधि व्यवस्था से जुड़ी शिकायतें मिलने पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय ने टोल कलेक्शन एजेंसी मेसर्स आनंद मिश्रा प्राइवेट लिमिटेड के पदाधिकारियों को अपने यहां बुलाकर आवश्यक निर्देश दिए.

गढ़वा में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, रांची रिम्स में भर्ती
जुलाई 27, 2025 | 27 Jul 2025 | 8:06 PM

गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र के गाड़ा गांव में एक दुकानदार पर रंगदारी नहीं देने पर जानलेवा हमला कर दिया गया. घायल 40 वर्षीय दुकानदार देवेंद्र ठाकुर गांव के ही आपराधिक प्रवृत्ति के युवक अभिषेक दुबे उर्फ बाबू दुबे ने चाकू से वार किया.परिजनों के मुताबिक, देवेंद्र ठाकुर अपने गांव में किराना दुकान चलाते हैं. आरोपी अभिषेक अक्सर रंगदारी