Sunday, Aug 10 2025 | Time 12:48 Hrs(IST)
  • जगन्नाथपुर डंपिंग यार्ड पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी से आक्रोश
  • गुरुजी के स्मृति में सिमडेगा पत्रकार संघ ने सदर अस्पताल में किया फल वितरण
  • PM Modi in Bengaluru: PM मोदी ने दी नई मेट्रो लाइन की सौगात, तीन वंदे भारत ट्रेनों को भी दिखाई हरी झंडी
  • हुसैनाबाद की स्टेशन रोड की दुर्दशा से जनता बेहाल, सड़क की बदहाली राहगीरों के लिए बनी खतरा
  • शिक्षा और समाजसेवा के लिए याद किये जायेंगे श्याम सुंदर महतो : जोबा माझी
  • जमशेदपुर में हाईटेक ISBT का निर्माण शुरू, सफर होगा और भी आरामदायक व सुविधाजनक
  • दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म की परंपरा, नेमरा में रीति-रिवाजों को निभा रही कल्पना सोरेन, देखें तस्वीरें
  • अति सुदूर वर्ती क्षेत्र में जल संकट गहराया, दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण
  • खूंटी में सात पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, तत्काल योगदान का निर्देश
  • वाराणसी के आत्म विश्वेश्वर मंदिर में आरती के दौरान आग, पुजारी समेत 9 झुलसे, 4 की हालत गंभीर
  • झारखंड हाईकोर्ट का रांची नगर निगम को निर्देश, सिंगल-यूज पॉलिथीन पर लगे प्रभावी रोक, हर महीने इस्तेमाल हो रही 45 टन पॉलिथीन
  • पूर्णिया रेडलाइट एरिया पर पुलिस का छापा: नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 5 महिला दलाल समेत 14 गिरफ्तार
  • रांची: पुंदाग में 19 वर्षीय युवती ने छत से कूदकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
  • रांची में आज JSCA की पहली AGM, अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव के नेतृत्व में होगी बैठक
  • पटना में आज ‘नो हॉर्न डे’, 2 अक्टूबर तक चलेगा शांति का विशेष अभियान
झारखंड


गढ़वा एसडीएम संजय कुमार पांडेय ने बाजार समिति के गोदाम से 3 क्विंटल पॉलिथीन की जब्त

नगर परिषद को हैंड ओवर कर कार्रवाई का दिया निर्देश
गढ़वा एसडीएम संजय कुमार पांडेय ने बाजार समिति के गोदाम से 3 क्विंटल पॉलिथीन की जब्त

अरुण कुमार यादव/न्यूज़11 भारत





गढ़वा/डेस्क: सदर गढ़वा एसडीएम संजय कुमार पांडेय ने बाजार समिति परिसर से पशु शेड संख्या 11 में एक व्यापारी द्वारा बनाए गए गोदाम में रखे प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के दायरे में आने वाली 312 किलो पॉलिथीन को जब्त कर मौके पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार को बुलाकर अग्रेतर कार्रवाई हेतु सौंपा।उन्होंने निर्देश दिया कि शहर में बड़ी मात्रा में धड़ल्ले से चल रहे सिंगल यूज प्लास्टिक विशेषकर प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ सघन अभियान चला कर कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक विशेष कर निर्धारित सीमा से कम मोटाई की पॉलिथीन पर्यावरण के लिए अत्यंत खतरनाक है, इन सबकी रोकथाम के लिए नगर निकायों के प्रशासकों को ही नोडल पदाधिकारी घोषित किया गया है, इसलिए नगर परिषद अपने स्तर से टीम बनाकर शहरी क्षेत्र में इस प्रकार के उत्पादों का अवैध व्यापार करने वाले लोगों को दंडित करें। न केवल सिंगल यूज प्लास्टिक जैसे पॉलिथीन आदि के उत्पादन, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर बल्कि इसके उपयोगकर्ताओं पर भी नियमानुसार कार्रवाई करें। 

 

एसडीएम ने क्षेत्र के नागरिकों से भी अपील की है कि वे दिनचर्या में पॉलिथीन का यथासंभव प्रयोग न करें। उन्होंने सभी से थैला लेकर ही बाजार जाने का अनुरोध किया।उल्लेखनीय है कि 1 जुलाई 2022 से देशभर में कुछ सिंगल यूज़ प्लास्टिक वस्तुओं जैसे पॉलिथीन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया। उल्लंघनकर्ताओं पर प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियम, नगर पालिका अधिनियम व पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 आदि के तहत कार्यवाही की जाती है।

 


अधिक खबरें
झारखंड के सियासी सफर का चमकता सितारा, CM हेमंत सोरेन का जन्मदिन आज.. जानिए उनकी संघर्ष भरी इस सफर की दास्तां
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 8:38 AM

झारखंड की राजनीति में सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिने जाने वाले हेमंत सोरेन का आज 50वां जन्मदिन हैं. 10 अगस्त 1975 को रामगढ़ के नेमरा गांव में जन्मे हेमंत का बचपन संघर्षों से भरा रहा. उनका सपना इंजीनियर बनने का था, लेकिन किस्मत ने उन्हें राजनीति के मैदान में उतार दिया, जहां उन्होंने सफलता के नए आयाम छुए.

झारखंड हाईकोर्ट का रांची नगर निगम को निर्देश, सिंगल-यूज पॉलिथीन पर लगे प्रभावी रोक, हर महीने इस्तेमाल हो रही 45 टन पॉलिथीन
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 10:37 AM

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची नगर निगम को शहर में सिंगल-यूज पॉलिथीन के इस्तेमाल और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया हैं. यह निर्देश ऐसे समय में आया है जब केंद्र सरकार द्वारा तीन साल पहले प्रतिबंध लगाने के बावजूद, रांची में हर महीने लगभग 45 टन सिंगल-यूज पॉलिथीन का इस्तेमाल हो रहा है, जिससे शहर में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा हैं.

रांची में आज JSCA की पहली AGM, अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव के नेतृत्व में होगी बैठक
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 10:13 AM

आज 10 अगस्त को JSCA (झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन) की पहली एजीएम सुबह 11 बजे शुरू होगी. यह बैठक अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव के नेतृत्व में होगी. इस AGM में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर फैसला लिया जा सकता है, जो आने वाले समय में JSCA के कार्यों और विकास की दिशा तय करेंगे.

Jharkhand weather update: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 13 अगस्त से फिर सक्रिय होगा मानसून
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 7:12 AM

झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 13 अगस्त से राज्य में मानसून दोबारा सक्रिय होगा और कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है. इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

स्वर्णरेखा नदी में मिली किशोरी की लाश, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
अगस्त 09, 2025 | 09 Aug 2025 | 9:10 PM

उलीडीह थाना क्षेत्र के रामनगर रोड नंबर 1 में शुक्रवार को स्वर्णरेखा नदी में एक अज्ञात युवती का शव बहता हुआ दिखाई देने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उलीडीह थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि वह काशी डी हाई स्कूल में कक्षा 10वीं की छात्रा थी.