Thursday, Jul 31 2025 | Time 00:19 Hrs(IST)
झारखंड


गढ़वा जिला परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा से सम्बंधित जानकारी विद्यार्थियों को दी

सड़क दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों के पालन की दी सलाह
गढ़वा जिला परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा से सम्बंधित जानकारी विद्यार्थियों को दी

 


अरुण कुमार यादव/न्यूज 11 भारत

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड के उच्च विद्यालय बाना में विद्यार्थियों के बीच सड़क सुरक्षा से संबंधित दी गई जानकारी. जिला परिवहन पदाधिकारी गढ़वा धीरज प्रकाश के निर्देश पर जिले के उच्च विद्यालय बाना में सड़क सुरक्षा से सम्बंधित जानकारी  विद्यार्थियों को दी गई. विद्यार्थियों को बताया गया कि वयस्क होने के उपरांत ड्राइविंग लाइसेंस बनवा कर ही वाहन का परिचालन करें. वाहन चलाते समय या वाहन पर बैठने के क्रम में हेलमेट एवं सीटबेल्ट का उपयोग अवश्य रूप से करें एवं वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग बिलकुल ना करें. सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात  नियमों का अनुपालन आवश्यक है. साथ ही विद्यार्थियों को यातायात के नियमों का पालन करने हेतु आग्रह किया गया. इस कार्यक्रम में जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक संजय बैठा और विनय रंजन तिवारी आदि समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे.

 

अधिक खबरें
वॉटरफॉल घूमकर लौट रहे तीन युवकों की बाइक ने पिकअप को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल
जुलाई 30, 2025 | 30 Jul 2025 | 11:07 PM

चक्रधरपुर/डेस्क : पश्चिमी सिंहभूम जिले केचक्रधरपुर के बोड़दा पुल पर एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवक घायल हो गए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई.

झारखंड कैडर के दो IPS अधिकारी केंद्र में DG रैंक के लिए इम्पैनल, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
जुलाई 30, 2025 | 30 Jul 2025 | 10:36 PM

झारखंड कैडर के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्र सरकार ने पुलिस महानिदेशक (DG) रैंक में इम्पैनल कर लिया है. इम्पैनल किए गए अधिकारियों में 1993 बैच के आईपीएस मनविंदर सिंह भाटिया (एमएस भाटिया) और 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी संपत मीणा शामिल हैं.

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पुलिस महानिरीक्षक मनोज कौशिक ने ड्यूटी में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को किया ब्रीफ
जुलाई 30, 2025 | 30 Jul 2025 | 10:24 PM

राष्ट्रपति भारत सरकार के दिनांक 31.07.25 को रांची आगमन कार्यक्रम से लेकर उनके प्रस्थान तक विधि-व्यवस्था संधारण हेतु विस्थापित भवन मैदान,धुर्वा में मनोज कौशिक पुलिस महानिरीक्षक,दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र महोदय के द्वारा उक्त ड्यूटी में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया गया.

शौच करने गये युवक को जहरीले सांप ने काटा, युवक को रांची रिम्स किया गया रेफर
जुलाई 30, 2025 | 30 Jul 2025 | 10:18 PM

पतरातू प्रखंड के किरीगढ़ा ग्राम निवासी गुलशन कुमार सिंह शौच करने के लिए गए थे. इसी बीच हाथ में जहरीले सांप ने काट लिया. इलाज के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातु लाया गया. जहां से डॉक्टर मनोज कुमार गुप्ता ने उन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से रिम्स रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि उस समय गुलशन सिंह शराब के नशे में चूर था.

चैम्बर अध्यक्ष परेश गट्टानी की अध्यक्षता में फारेस्ट एंड टिम्बर उप समिति की बैठक संपन्न
जुलाई 30, 2025 | 30 Jul 2025 | 10:17 PM

आज दिनांक 30 जुलाई 2025 को फारेस्ट एंड टिम्बर उप समिति की बैठक चैम्बर अध्यक्ष परेश गट्टानी की अध्यक्षता में चैम्बर भवन में संपन्न हुई . बैठक में इस बात पर चर्चा की गयी कि झारखण्ड राज्य में काष्ठ आधारित उद्योगों को मंजूर लाइसेंस अथवा नवीकरण लागू तिथि से पांच वर्षों के लिए मान्य हो.