संतोष श्रीवास्तव/न्यूज 11 भारत
पलामू/डेस्क: पलामू: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने हमीदगंज स्थित झारखंड के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह के आवास पहुंचकर उनके पिता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला संघचालक, स्वर्गीय ध्रुव नारायण सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने स्वर्गीय ध्रुव नारायण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके निधन पर शोक व्यक्त किया.
दास ने ध्रुव नारायण सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे संघ परिवार के एक मजबूत स्तंभ थे. उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया. रघुवर दास ने कहा कि उनके विचार आज भी समाज में लोगों के बीच चर्चा का विषय हैं. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और ईश्वर से उन्हें अपने चरणों में स्थान देने का निवेदन किया.
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा झारखंड के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे, जिनमें श्री गणेश मिश्रा, सिमरिया के पूर्व विधायक किशुन दास, वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह, पलामू भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, सुनील पासवान, विजय ओझा, शिवकुमार मिश्रा, बिट्टू सिंह, दिलीप तिवारी, अविनाश वर्मा, जय दुबे, अरविंद गुप्ता, धीरेंद्र दुबे, प्रियरंजन कुमार, जितेंद्र तिवारी, प्रेमजीत कुमार, शशि भूषण पांडे, विजय शर्मा, कुमार गौरव, अविनाश सिन्हा उर्फ छोटू, सरवन गुप्ता, अजय सिंह, सुनील तिवारी, विजय पाठक, विजय ठाकुर, राजेश गुप्ता, श्वेतांग गर्ग, विजय कुशवाहा, विकास सिंह, संजय कुमार, राजेश सिंह, शिवकुमार पांडे, रोहित शर्मा, रोहित पाठक, भूषण सिंह, रोहित सिंह, और पिंकू सिंह शामिल थे.
यह भी पढ़ें: गढ़वाटाड़ मैदान में बनेगा खेल स्टेडियम, 30 अगस्त को होगा शिलान्यास, ग्रामीणों ने विधायक रामचन्द्र सिंह के प्रयास को सराहा