अमित दत्ता/न्यूज़11 भारत
तमाड़/डेस्क: सोमवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व जनजातीय कार्य केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा तमाड़ प्रखंड के परासी पंचायत अंतर्गत किशुनपुर गांव पहुंचे. यहां उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) रड़गांव मंडल के मंडल अध्यक्ष मनोज महतो के वैवाहिक समारोह में शामिल होकर नवविवाहित दंपति को आशीर्वाद दिया और उनके सुखी व समृद्ध दांपत्य जीवन की कामना की.
जानकारी के अनुसार, मनोज महतो 4 मई को विवाह के बंधन में बंधे. इसके उपलक्ष्य में आयोजित स्वागत समारोह (रिसेप्शन पार्टी) में अर्जुन मुंडा ने विशेष रूप से भाग लिया. उनकी उपस्थिति से समारोह में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला. उन्होंने न केवल वर-वधू को शुभकामनाएं दीं, बल्कि स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आत्मीय संवाद भी किया.
इस मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी उपस्थित थे. मुख्य रूप से कुमार महेंद्र नाथ शाहदेव, लक्ष्मण सिंह मुंडा, अजित महतो, विवेक गुप्ता, विशाल कुमार गुप्ता, राजकिशोर महतो, बासुदेव महतो, अकबर मुंडा, मदन सिंह मुंडा, गुरुचरण हजाम सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने समारोह में भाग लिया और अपने नेता के साथ जुड़कर सामूहिक उपस्थिति दर्ज कराई.