Tuesday, Jul 15 2025 | Time 00:20 Hrs(IST)
झारखंड » हजारीबाग


पहाड़ों के दोहन से इलाके के झरनों का अस्तित्व भी संकट में, लोग हो रहे बीमारियों का शिकार

हजारीबाग में पत्थरों का अवैध उत्खनन होने से पहाड़ों का अस्तित्व खतरे में?
पहाड़ों के दोहन से इलाके के झरनों का अस्तित्व भी संकट में, लोग हो रहे बीमारियों का शिकार
प्रशांत शर्मा/न्यूज़11 भारत

हजारीबाग/डेस्क: बड़कागांव थाना क्षेत्र के विभिन्न पहाड़ों के इर्द गिर्द में पत्थरों का अवैध उत्खनन जोरों पर हैं. इलाकों में नियम-कानून को ताक पर रखकर हो रहे पत्थर का कारोबार हो रहा हैं. जिससे पहाड़ों का अस्तित्व खतरे में हैं. अगर इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो, धीरे-धीरे पहाड़ों और जंगलों का क्षय हो जायेगा. वहीं पत्थर माफिया सरकार के राजस्व चोरी कर मालामाल हो रहे हैं. पत्थर उत्खनन के कारण हरा भरा दिखने वाला क्षेत्र दुर्गम सा क्षेत्र दिखने लगा हैं. पर्यावरण को काफी क्षति पहुंचने लगी हैं. पत्थरों का उत्खनन होने और क्रेशर मशीनों में पत्थरों को तोड़ने के दौरान वायु प्रदूषण तेजी से फैल रहा हैं. जिससे क्रेशर मशीन के आसपास गांव के लोगों के के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा हैं. इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा दमा व टीवी से ग्रस्त रोगी खांसी से परेशान हो गए हैं.

बड़कागांव के जुगरा, चेपाकला, आंगो, गुड़कुआ, उरेज, क्षेत्र के पहाड़ों का स्वरूप पूरी तरह से बिगड़ता जा रहा है और आखिर में सवाल या उठना है कि आखिर किसके इशारे पर यह अवैध पत्थर का कारोबार फल फूल रहा हैं. वहीं सूत्रों की माने तो बड़कागांव में अवैध पत्थर का खेल बड़कागांव प्रखंड पुलिस प्रशासन और वन विभाग के मिली भगत से किया जा रहा हैं. वहीं जानकार बताते है कि वन विभाग को इन पत्थर कारोबारी के द्वारा मासिक नजर आना पेश किया जाता हैं.

इन पहाड़ों को बचाने की है जरूर पंचायत के प्रतिनिधियों का कहना है कि अंगों पंचायत के बंदरचुआं, रोल टंगरी, नगाड़ा पत्थर, किचन कोचा, गुडुकुआ पहाड़ और मुखिया अनिकेत नायक के अनुसार क्षेत्र के पंदनवा टांड़ पहाड़ को संरक्षण देना जरूरी हैं. वन क्षेत्र के पहाड़ियों पर दर्जन भर झरना हैं. बहता झरना पहाड़ियों का आकर्षण हैं. इन झरनों का अस्तित्व भी खतरे में. अंगों के टिप टिप झरना, धमधमिया झरना, छिपकला पंचायत के मुखिया अनिकेत नायक कहना है कि पहाड़ और जंगल को बचाना पर्यावरण के लिए आवश्यक हैं. पहाड़ पर्वत टूटने से क्षेत्र में पानी का स्रोत काम हो गया है, जिससे पर्यावरण एवं खेती पर प्रभाव पड़ रहा है वन विभाग को इस पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए. अंगों पंचायत के मुखिया निलम मिंज का कहना है कि पहाड़ों को बचाना आवश्यक हैं. वन विभाग इस पर ध्यान दें. बड़कागांव क्षेत्र के रेंजर कमलेश कुमार सिंह ने मोबाइल पर बताया कि पत्थरों के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई करने के लिए वन विभाग सख्त कार्रवाई कर रही हैं. 28 नवंबर की रात पत्थर का अवैध ढुलाई करने वाले ट्रैक्टर को वन कर्मियों द्वारा पीछा किया गया लेकिन भागने के चक्कर में ट्रैक्टर का चालक ट्रैक्टर को कुएं में डूबा दिया एवं वह स्वयं भाग गया. पहाड़ों को बचाने के लिए ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग पुलिस हमेशा प्रयास करते रहेगी.


 

 
अधिक खबरें
धनबाद और हजारीबाग के DC को बंदोबस्त पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार, विभाग ने जारी की सूचना
जुलाई 14, 2025 | 14 Jul 2025 | 7:24 PM

पायुक्त, धनबाद के पद पर पदस्थापित IAS आदित्य रंजन अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ बंदोबस्त पदाधिकारी, धनबाद के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. वहीं, उपायुक्त, हजारीबाग के पद पर पदस्थापित IAS शशि प्रकाश सिंहअगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ बंदोबस्त पदाधिकारी, हजारीबाग के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. इसको लेकर कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

बरही में अवैध मवेशी तस्करी में दो पिकअप जब्त, दो गिरफ्तार
जुलाई 13, 2025 | 13 Jul 2025 | 2:17 PM

बरही पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वाहनों को जब्त किया. दोनों में अवैध रूप से मवेशी लदे थे. पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया. घटना बरही थाना क्षेत्र के बिलौतिया मोड़ के पास की है.

31 जुलाई को झारखंड आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , देवघर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में करेंगी पूजा-अर्चना
जुलाई 13, 2025 | 13 Jul 2025 | 10:00 AM

आगामी 31 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड दौरे पर आएंगी. राज्य सरकार को राष्ट्रपति भवन से सूचना भेज दी गई हैं. जिसके मुताबिक, एक अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी

चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, लाखों रुपए के गहने और घरेलू सामान पर किया हाथ साफ
जुलाई 13, 2025 | 13 Jul 2025 | 1:22 PM

बरहरवा थाना छेत्र के प्रोफ़ेसर कॉलोनी में एक बंद घर में चोरो ने लाखो रुपये के गहने और सामान पर किया हाथ साफ चुकी घर के मालिक तिन दिने से बहार थे

होटल में छापेमारी, अवैध शराब 108 बोतल बियर के साथ संचालक गिरफ्तार
जुलाई 13, 2025 | 13 Jul 2025 | 9:18 AM

पदमा ओपी थाना क्षेत्र के ग्रीन गार्डन होटल पदमा में अवैध रूप से शराब परोसने के गोरखधंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में थाना प्रभारी ने भारी मात्रा में शराब बरामद करते हुए होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया.