झारखंड » धनबादPosted at: जुलाई 14, 2025 धनबाद और हजारीबाग के DC को बंदोबस्त पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार, विभाग ने जारी की सूचना
न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: उपायुक्त, धनबाद के पद पर पदस्थापित IAS आदित्य रंजन अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ बंदोबस्त पदाधिकारी, धनबाद के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. वहीं, उपायुक्त, हजारीबाग के पद पर पदस्थापित IAS शशि प्रकाश सिंह अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ बंदोबस्त पदाधिकारी, हजारीबाग के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. इसको लेकर कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.