Thursday, Aug 7 2025 | Time 08:38 Hrs(IST)
  • मौत के बाद भी नहीं टूटा प्यार, 7 साल तक मरी हुई लड़की की लाश के साथ सोता रहा डॉक्टर और फिर
  • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत में सुधार नहीं, शनिवार को ऑपरेशन पर लिया जाएगा फैसला
  • आसमान में उड़ा विमान, फिर विशाल पक्षी से जा टकराया यात्रियों में मची अफरा-तफरी
  • पटना में दरिंदगी: नेपाल की युवती से दो दिन तक बस में ड्राइवर ने किया रेप
  • अब सस्ती होंगी फोन और गाड़ियों की बैटरियां! AI ने खोजा नया तरीका
  • उत्तर प्रदेश में बड़ा एनकाउंटर: झारखंड का कुख्यात अपराधी आशीष AK-47 के साथ धराया, गोली लगने से घायल
  • ट्रंप ने भारत पर लगाया 50% टैरिफ, लेकिन खेल होगा अब शुरू जानिए भारत के पास क्या है 7 बड़े विकल्प
  • Breaking News: रांची में ईडी की दबिश, व्यवसायी क्रीत ठक्कर के ठिकानों पर हो रही छापेमारी
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट: पलामू, गढ़वा और चतरा में ऑरेंज अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी
झारखंड


देवाधिदेव श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी का हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया मोक्ष कल्याण दीपावली पर्व

भगवान की वेदी पर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया
देवाधिदेव श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी का हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया मोक्ष कल्याण दीपावली पर्व

प्रशांत शर्मा/न्यूज़11 भारत


हजारीबाग/डेस्क: श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी का मोक्ष कल्याण दीपावली पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षों उल्लास के साथ मुनि श्री 108 सुयश सागर जी महाराज के सानिध्य में मनाया गया. शुक्रवार कार्तिक कृष्ण पक्ष अमावस्या को प्रातः 5:45 बजे बॉडम बाजार जैन मंदिर जी में भगवान महावीर स्वामी की मुख्य वेदी पर महामस्तकाभिषेक अभिषेक व शांति धारा मुनि श्री सुयश सागर जी महाराज के सानिध्य में हुआ.तत्पश्चाप बड़ा बाजार जैन मंदिर जी में 6:30 बजे से भगवान महावीर स्वामी की वेदी पर महामस्तकाभिषेक अभिषेक और शांति धारा हुआ.

 

भगवान के मोक्ष कल्याण के अवसर पर भगवान महावीर स्वामी की वेदी पर निर्वाण लाडू बड़ा बाजार जैन मंदिर जी में 8:00 बजे तथा बाडम बाजार जैन मंदिर जी में 9:45 बजे चढ़ाया गया. इचाक जैन मंदिर जी में 9:00 बजे निर्वाण लाडू चढ़ाया गया. मुनि श्री का मंगल प्रवचन 9:00 बजे बॉडम बाजार जैन मंदिर जी में हुआ. प्रवचन के उपरांत आहारचर्या का कार्यक्रम हुआ. संध्या में आरती और 7:00 बजे से णमोकार चालीसा का कार्यक्रम बताते चले कि जैन समाज द्वारा दीपावली, महावीर स्वामी के निर्वाण दिवस के रूप में मनाई जाती हैं. जैन ग्रथों के अनुसार महावीर स्वामी (वर्तमान अवसर्पिणी काल के अंतिम तीर्थंकर)भगवान महावीर को मोक्ष की प्राप्ति 527 ईसा पूर्व में कार्तिक महीने की अमावस्या को हुई थी. उनका निर्वाण बिहार के पावापुरी (राजगीर) में हुआ था.

 


 

संध्या काल में तीर्थंकर महावीर के प्रथम शिष्य गौतम गणधर को भी केवल ज्ञान की प्राप्ति हुई थी. इसलिए जैन संप्रदाय दीपावली पर्व बहुत ही हर्षो उल्लास के साथ मनाते हैं. जैनियों का यह महत्वपूर्ण पर्व माना जाता हैं. इससे पहले कल 31 अक्टूबर 24 को संध्या 6:30 बजे बॉडम बाजार जैन मंदिर जी में परम् पूज्य मुनि 108 श्री सुयश सागर जी महाराज संसंघ का चातुर्मास निष्ठापन समारोह  संपन्न हुआ. मुनि श्री ने चतुर्मास के सफल आयोजन के लिए समाज के महामंत्री, चतुर्मास कमिटी के संजोयक, सहसंयोजक एवं जीतने भी लोग सफल आयोजन में सहभागी रहें. उन सभी की बहुत ही खुले मन से प्रशंसा की.

 
अधिक खबरें
उत्तर प्रदेश में बड़ा एनकाउंटर: झारखंड का कुख्यात अपराधी आशीष AK-47 के साथ धराया, गोली लगने से घायल
अगस्त 07, 2025 | 07 Aug 2025 | 7:35 AM

झारखंड के कुख्यात अपराधी यूपी के प्रयागराज जिले में आशीष रंजन से बुधवार देर रात शंकरगढ़ इलाके में पुलिस मुठभेड़ हो गई. इस दौरान अपराधी आशीष ने स्पेशल टास्क फोर्स एसटीएफ की टीम पर एके 47 से फायरिंग की.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट: पलामू, गढ़वा और चतरा में ऑरेंज अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी
अगस्त 07, 2025 | 07 Aug 2025 | 7:01 AM

झारखंड में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है और राज्य के कई हिस्सों में मूसलधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने गुरुवार को पलामू, गढ़वा और चतरा जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

बसिया प्रखंड कार्यालय में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
अगस्त 06, 2025 | 06 Aug 2025 | 9:30 PM

बसिया में बुधवार को झारखंड के पूर्व सीएम और जननायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को बसिया प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में श्रद्धांजलि दी गई. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुकरात उरांव ने की। सर्वप्रथम दिशोम गुरु व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर शोक प्रकट करते हुए उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया.

'दहेज मुक्त झारखंड' की लातेहार जिला अध्यक्ष बनीं अधिवक्ता अस्मिता एक्का, सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ाई को मिलेगी नई मजबूती
अगस्त 06, 2025 | 06 Aug 2025 | 8:22 PM

'दहेज मुक्त झारखंड' ने अधिवक्ता अस्मिता एक्का को लातेहार जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंधु मिश्रा और संस्थापक डॉ. आनंद कुमार शाही ने अस्मिता एक्का को सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान कर इसकी पुष्टि की है. यह सम्मान ग्रहण करने के बाद अधिवक्ता अस्मिता एक्का ने कहा, “दहेज प्रथा समाज को दीमक की तरह खोखलाकर रही

चंदवा भाजपा मंडल ने 'हर घर तिरंगा यात्रा' को लेकर कार्यशाला का किया आयोजन
अगस्त 06, 2025 | 06 Aug 2025 | 8:12 PM

भारतीय जनता पार्टी मंडल चंदवा द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम की सफलता को लेकर मंडल उपाध्यक्ष विजय दुबे जी की अध्यक्षता मे बुधवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल चंदवा के लातेहार मोड़ स्थित पथ निर्माण विश्रामागार (IB ) मे मंडल कार्यशाला आयोजित किया! सर्व प्रथम महापुरुषों के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत