Thursday, Aug 7 2025 | Time 10:30 Hrs(IST)
  • भारत की पहली बुलेट ट्रेन का सफर कितना महंगा? जानिए किराया, रूट और कब शुरू होगी हाई-स्पीड रफ्तार वाली ये रेल
  • अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एअर इंडिया सतर्क, पायलट और क्रू मेंबर्स की मेंटल हेल्थ के लिए उठाया बड़ा कदम
  • बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, ट्रांसफर को लेकर सीएम नीतीश का बड़ा फैसला अब घर के पास होगी पोस्टिंग
  • पोस्ट ऑफिस की जबरदस्त स्कीम: 21 साल की उम्र में बेटियों को मिलेंगे पूरे 70 लाख रुपये!
  • मौत के बाद भी नहीं टूटा प्यार, 7 साल तक मरी हुई लड़की की लाश के साथ सोता रहा डॉक्टर और फिर
  • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत में सुधार नहीं, शनिवार को ऑपरेशन पर लिया जाएगा फैसला
  • आसमान में उड़ा विमान, फिर विशाल पक्षी से जा टकराया यात्रियों में मची अफरा-तफरी
  • पटना में दरिंदगी: नेपाल की युवती से दो दिन तक बस में ड्राइवर ने किया रेप
  • अब सस्ती होंगी फोन और गाड़ियों की बैटरियां! AI ने खोजा नया तरीका
  • उत्तर प्रदेश में बड़ा एनकाउंटर: झारखंड का कुख्यात अपराधी आशीष AK-47 के साथ धराया, गोली लगने से घायल
  • ट्रंप ने भारत पर लगाया 50% टैरिफ, लेकिन खेल होगा अब शुरू जानिए भारत के पास क्या है 7 बड़े विकल्प
  • Breaking News: रांची में GST घोटाले को लेकर ईडी की बड़ी कार्रवाई, व्यवसायी क्रीत ठक्कर के ठिकानों पर छापेमारी
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट: पलामू, गढ़वा और चतरा में ऑरेंज अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी
झारखंड


Jharkhand Weather Update: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट: पलामू, गढ़वा और चतरा में ऑरेंज अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Update: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट: पलामू, गढ़वा और चतरा में ऑरेंज अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: झारखंड में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है और राज्य के कई हिस्सों में मूसलधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने गुरुवार को पलामू, गढ़वा और चतरा जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, राज्य के अन्य 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश की संभावना जताई गई है.
 
उत्तर-पश्चिमी जिलों में सबसे अधिक खतरा
मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के उत्तर-पश्चिमी भागों में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है. इसके साथ आंधी, गरज और वज्रपात का भी खतरा बना हुआ है. लोगों को सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है.
 
इन 9 जिलों के लिए येलो अलर्ट
येलो अलर्ट उन जिलों के लिए जारी किया गया है जहां भारी बारिश हो सकती है, हालांकि खतरे का स्तर ऑरेंज अलर्ट से कम होता है.  जिन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में 7 से 20 मिमी तक वर्षा, जबकि येलो अलर्ट वाले जिलों में 7 से 11 मिमी तक वर्षा होने की संभावना है. येलो अलर्ट वाले जिले: 
 
 पश्चिमी सिंहभूम
 पूर्वी सिंहभूम
 सरायकेला-खरसावां
 सिमडेगा
 बोकारो
 धनबाद
 जामताड़ा
 देवघर
 दुमका
 
मानसून बना है झारखंड में सक्रिय
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि झारखंड में मानसून अब भी पूरी तरह से सक्रिय है. पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई. धनबाद के गोविंदपुर में सबसे अधिक 47.4 मिमी बारिश हुई. इस दौरान पलामू में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री और लातेहार में न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना है.
 
मानसून ने तोड़ा रिकॉर्ड: सामान्य से 43% अधिक वर्षा
इस वर्ष झारखंड में मानसून ने अब तक 817.4 मिमी वर्षा दर्ज की है, जो कि सामान्य 571.1 मिमी से 43% अधिक है. कुछ प्रमुख जिलों में बारिश की स्थिति इस प्रकार है:
 
- जमशेदपुर: 1445.3 मिमी
- रांची: 1089.4 मिमी
- डालटनगंज: 901.7 मिमी
- बोकारो थर्मल: 864.9 मिमी
- चाईबासा: 940.3 मिमी
- पाकुड़ जिले में सामान्य से 13% कम वर्षा दर्ज की गई है
 
रांची में 7 अगस्त को दो बार होगी बारिश
राजधानी रांची में गुरुवार 7 अगस्त को आसमान में बादल छाये रहेंगे और एक या दो बार हल्के से मध्यम बारिश की संभावना है. अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है. बारिश के कारण जनजीवन पर असर पड़ने की संभावना है, खासकर स्कूलों, दफ्तरों और ट्रैफिक पर. 
 

 

अधिक खबरें
उत्तर प्रदेश में बड़ा एनकाउंटर: झारखंड का कुख्यात अपराधी आशीष AK-47 के साथ धराया, गोली लगने से घायल
अगस्त 07, 2025 | 07 Aug 2025 | 7:35 AM

झारखंड के कुख्यात अपराधी यूपी के प्रयागराज जिले में आशीष रंजन से बुधवार देर रात शंकरगढ़ इलाके में पुलिस मुठभेड़ हो गई. इस दौरान अपराधी आशीष ने स्पेशल टास्क फोर्स एसटीएफ की टीम पर एके 47 से फायरिंग की.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट: पलामू, गढ़वा और चतरा में ऑरेंज अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी
अगस्त 07, 2025 | 07 Aug 2025 | 7:01 AM

झारखंड में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है और राज्य के कई हिस्सों में मूसलधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने गुरुवार को पलामू, गढ़वा और चतरा जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

बसिया प्रखंड कार्यालय में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
अगस्त 06, 2025 | 06 Aug 2025 | 9:30 PM

बसिया में बुधवार को झारखंड के पूर्व सीएम और जननायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को बसिया प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में श्रद्धांजलि दी गई. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुकरात उरांव ने की। सर्वप्रथम दिशोम गुरु व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर शोक प्रकट करते हुए उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया.

'दहेज मुक्त झारखंड' की लातेहार जिला अध्यक्ष बनीं अधिवक्ता अस्मिता एक्का, सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ाई को मिलेगी नई मजबूती
अगस्त 06, 2025 | 06 Aug 2025 | 8:22 PM

'दहेज मुक्त झारखंड' ने अधिवक्ता अस्मिता एक्का को लातेहार जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंधु मिश्रा और संस्थापक डॉ. आनंद कुमार शाही ने अस्मिता एक्का को सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान कर इसकी पुष्टि की है. यह सम्मान ग्रहण करने के बाद अधिवक्ता अस्मिता एक्का ने कहा, “दहेज प्रथा समाज को दीमक की तरह खोखलाकर रही

चंदवा भाजपा मंडल ने 'हर घर तिरंगा यात्रा' को लेकर कार्यशाला का किया आयोजन
अगस्त 06, 2025 | 06 Aug 2025 | 8:12 PM

भारतीय जनता पार्टी मंडल चंदवा द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम की सफलता को लेकर मंडल उपाध्यक्ष विजय दुबे जी की अध्यक्षता मे बुधवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल चंदवा के लातेहार मोड़ स्थित पथ निर्माण विश्रामागार (IB ) मे मंडल कार्यशाला आयोजित किया! सर्व प्रथम महापुरुषों के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत