रास्ते से उठीं दो छात्राएं, कई दिन बाद भी सुराग नहीं—परिवार में मातम सा माहौल

रास्ते से उठीं दो छात्राएं, कई दिन बाद भी सुराग नहीं—परिवार में मातम सा माहौल

इमामगंज क्षेत्र से स्कूल जा रही दो नाबालिग छात्राओं का दिनदहाड़े अपहरण हो गया। कई दिन बीतने के बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला, जिससे परिजन बेहाल हैं।

रास्ते से उठीं दो छात्राएं कई दिन बाद भी सुराग नहीं—परिवार में मातम सा माहौल

AI सांकेतिक तस्वीर |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

राहुल कुमार / शेरघाटी -  इमामगंज पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में दो नाबालिग छात्राओं के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छकरबंधा थाना क्षेत्र से 26 फरवरी 2026 की सुबह करीब 9 बजे स्कूल जाने के दौरान दोनों छात्राएं अचानक लापता हो गईं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

हाईलाइट्स:

  • स्कूल जाने के दौरान दो नाबालिग छात्राएं हुईं लापता
  • रुखसार परवीन और सूफी परवीन के रूप में हुई पहचान
  • दोनों मौसेरी बहनें, रोज साथ जाती थीं स्कूल
  • परिजनों ने गांव के 6 लोगों पर लगाया अपहरण का आरोप
  • छकरबंधा थाना में नामजद FIR दर्ज
  • कई दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
  • इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल
  • पुलिस का दावा—जल्द होगा खुलासा और बरामदगी

 

मौसेरी बहनें थीं दोनों, रोज साथ जाती थीं स्कूल

जानकारी के अनुसार, अपहृत छात्राओं की पहचान रुखसार परवीन और सूफी परवीन के रूप में हुई है। दोनों मौसेरी बहनें थीं और रोज की तरह बरहा उच्च माध्यमिक विद्यालय पढ़ने के लिए घर से साथ निकली थीं। लेकिन रास्ते में ही दोनों का अपहरण कर लिया गया। देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।

छह लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज

इस मामले में रुखसार परवीन के पिता शमसुद्दीन अंसारी ने छकरबंधा थाना में कांड संख्या 5/26 दर्ज कराते हुए गांव के ही छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। प्राथमिकी में संजय यादव, चंदन यादव, अमित यादव, लखन यादव, आशीष यादव और सूमिद्र यादव के नाम शामिल हैं। परिजनों का आरोप है कि इन लोगों ने साजिश के तहत दोनों छात्राओं का अपहरण किया है।

छात्राओं के परिजन का आवेदन । 

 गांव में आक्रोश, जल्द बरामदगी की मांग

घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द छात्राओं की बरामदगी की मांग की है। परिजनों का कहना है कि हर गुजरते दिन के साथ उनकी चिंता बढ़ती जा रही है और बेटियों की सलामती को लेकर वे बेहद परेशान हैं।

छह लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज । 

पुलिस का दावा—जल्द होगा खुलासा

छकरबंधा थाना प्रभारी शमशेर आलम ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार छापेमारी की जा रही है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और तकनीकी आधार पर जांच आगे बढ़ रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही दोनों छात्राओं को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें - पटना में गरजे सीएम सम्राट, कहा – परिवारवाद नहीं, अब नारी शक्ति तय करेगी सत्ता का रास्ता

संबंधित सामग्री

गयाजी में मांझी का विपक्ष पर हमला, बोले— महिला आरक्षण बनेगा चुनावी गेमचेंजर !

राजनीति

गयाजी में मांझी का विपक्ष पर हमला, बोले— महिला आरक्षण बनेगा चुनावी गेमचेंजर !

गया में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर हमला बोलते हुए इसे चुनावी गेमचेंजर बताया। उन्होंने दावा किया कि देशभर की महिलाएं तेजी से NDA के समर्थन में आ रही हैं।

अनंत सिंह का बड़ा बयान– 200 सीट जीतने का लक्ष्य, नेता वही होगा जिसे नीतीश कुमार चुनेंगे, शराबबंदी पर फिर उठाए सवाल...

राजनीति

अनंत सिंह का बड़ा बयान– 200 सीट जीतने का लक्ष्य, नेता वही होगा जिसे नीतीश कुमार चुनेंगे, शराबबंदी पर फिर उठाए सवाल...

जदयू विधायक अनंत सिंह ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य 200 सीटें जीतना है और नेता का फैसला नीतीश कुमार करेंगे। उन्होंने शराबबंदी कानून पर फिर सवाल उठाते हुए इसे अपनी व्यक्तिगत राय बताया।

AEDO परीक्षा पर पेपर लीक की अफवाहें फर्जी, सब कुछ रहा कदाचारमुक्त: बिहार लोक सेवा आयोग

बिहार

AEDO परीक्षा पर पेपर लीक की अफवाहें फर्जी, सब कुछ रहा कदाचारमुक्त: बिहार लोक सेवा आयोग

बिहार लोक सेवा आयोग ने AEDO परीक्षा में पेपर लीक और अनियमितताओं की खबरों को पूरी तरह फर्जी बताया है। आयोग के अनुसार परीक्षा कदाचारमुक्त रही और अभ्यर्थियों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

जदयू बैठक में मंथन तेज, नेक्स्ट सीएम पोस्टर से फिर गरमाई बिहार की सियासत

राजनीति

जदयू बैठक में मंथन तेज, नेक्स्ट सीएम पोस्टर से फिर गरमाई बिहार की सियासत

पटना में जदयू की विधायक दल की बैठक के बीच पार्टी के भीतर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। नेक्स्ट सीएम पोस्टरों ने निशांत कुमार को लेकर नई सियासी चर्चा छेड़ दी है।

पटना में गरजे सीएम सम्राट, कहा – परिवारवाद नहीं, अब नारी शक्ति तय करेगी सत्ता का रास्ता

बिहार

पटना में गरजे सीएम सम्राट, कहा – परिवारवाद नहीं, अब नारी शक्ति तय करेगी सत्ता का रास्ता

पटना के महिला आक्रोश सम्मेलन में सीएम सम्राट ने नारी शक्ति के सम्मान और आरक्षण को लेकर बड़ा भरोसा जताया। विपक्ष पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा-अब देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी।