अनिल यादव गोलीकांड

चुनावी रंजिश में रची गई थी साजिश, राहुल साहनी ने शूटरों को पहुंचाया घटनास्थल, अनिल यादव गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा

पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं घटना में शामिल अन्य शूटरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
चुनावी रंजिश में रची गई थी साजिश, राहुल साहनी ने शूटरों को पहुंचाया घटनास्थल, अनिल यादव गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा

न्यूज11  भारत

पटना/डेस्क: पटना में पूर्व वार्ड पार्षद अनिल यादव पर हुए गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस के मुताबिक वार्ड पार्षद के चुनाव को लेकर चल रही पुरानी रंजिश के कारण अनिल यादव को निशाना बनाया गया था. इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं, घटना में शामिल अन्य शूटरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

सेंट्रल एसपी ममता कल्याणी ने बताया कि अनिल यादव और शंकर राय एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं. दोनों के बीच वार्ड पार्षद के चुनाव को लेकर विवाद और चुनावी प्रतिशोध की बात सामने आई है. पुलिस जांच में सामने आया कि इसी रंजिश के चलते शंकर राय ने राहुल साहनी से संपर्क किया था. इसके बाद राहुल साहनी ने अनिल यादव की हत्या की पूरी साजिश रची.

पुलिस के अनुसार घटना को अंजाम देने के लिए शूटरों को अलग-अलग माध्यम से घटनास्थल तक पहुंचाया गया था. एक शूटर बाइक से सीधे मौके पर पहुंचा था. वहीं, दो अन्य शूटरों को राहुल साहनी के कहने पर उसके स्टाफ चंदन ने ऑटो से घटनास्थल के आसपास तक पहुंचाया. ऑटो चालक शम्भू ने दोनों को मंदिर के पास उतार दिया. इसके बाद दोनों कुछ दूरी तक पैदल गए और फिर चोरी की बाइक से घटनास्थल तक पहुंचे.

पुलिस के मुताबिक इस पूरी साजिश में अमित ने भी सहयोग किया था. जांच के दौरान घटना में इस्तेमाल किए गए हथियारों के साथ ऑटो को भी बरामद किया गया है. पुलिस ने एक पिस्टल और कट्टा बरामद किया है.

जांच में यह भी सामने आया कि राहुल साहनी उर्फ नीरज का आपराधिक इतिहास लंबा है. उसके खिलाफ आठ से अधिक मामले दर्ज बताए गए हैं. पुलिस के अनुसार राहुल वर्ष 2012 से ही अपराध की दुनिया में सक्रिय रहा है. फिलहाल वह राजीव नगर रोड नंबर 20 में ठेला लगाने के बाद पूजा-पाठ से संबंधित मिट्टी की दुकान चलाता था. चंदन उसी दुकान में स्टाफ के तौर पर काम करता था. पुलिस के मुताबिक चंदन भी पूर्व में शूटर की भूमिका में रहा है.

पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले में शामिल अन्य शूटरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस की जांच में संतोष सिंह हत्याकांड समेत अन्य आपराधिक मामलों से जुड़े तार भी खंगाले जा रहे हैं. बताया गया है कि चंदन के खिलाफ सात मामले दर्ज हैं, जबकि राहुल साहनी के खिलाफ भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. राहुल पूर्व में एक रिटायर्ड जेल अधीक्षक के राजीव नगर स्थित घर में रह रहा था. इसके अलावा एसके पुरी, बुद्धा कॉलोनी और आरा में दर्ज मामलों की जानकारी भी पुलिस जुटा रही है.

यह भी पढ़ें: वित्त मंत्री के बयान पर भड़का भाजपाइयों का आक्रोश, बरवाडीह में उग्र प्रदर्शन कर जताया विरोध

संबंधित सामग्री

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाए - प्रतुल शाहदेव

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाए - प्रतुल शाहदेव

रांची के हरमू में राष्ट्रनायक की प्रतिमा पर कालिख पोतना विकृत मानसिकता और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश

एशियन गेम्स में भारत की झोली में आए और 7 मेडल, भारत के पदकों की संख्या हुई 37

एशियन गेम्स में भारत की झोली में आए और 7 मेडल, भारत के पदकों की संख्या हुई 37

भारत के सरवेश कुशारे ने पुरुषों की ऊंची कूद में रजत पदक हासिल किया

रांची के एचबी रोड में दिखा स्नैचरों का दुस्साहस, सरेशाम बुजुर्ग महिला से बाइक सवार स्नैचरों ने की स्नैचिंग

रांची के एचबी रोड में दिखा स्नैचरों का दुस्साहस, सरेशाम बुजुर्ग महिला से बाइक सवार स्नैचरों ने की स्नैचिंग

स्नैचिंग के दरम्यान महिला सड़क पर गिरकर हुई घायल,सीसीटीवी में कैद हुई स्नैचिंग की घटना <br/>

एसआईआर को लेकर हुए कथित खुलासे के बाद निर्वाचन आयोग के CEC के खिलाफ झामुमो पूरे राज्य में कल करेगा उग्र प्रदर्शन

एसआईआर को लेकर हुए कथित खुलासे के बाद निर्वाचन आयोग के CEC के खिलाफ झामुमो पूरे राज्य में कल करेगा उग्र प्रदर्शन

चुनाव आयोग में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर सामने आये कथित मतभेद के बाद पूरे देश में विपक्ष हुआ है उग्र