सहरसा पुलिस की बड़ी सफलता: ₹10 हजार का इनामी अंतरजिला अपराधी अनिश उर्फ नन्हे गिरफ्तार

सहरसा पुलिस की बड़ी सफलता: ₹10 हजार का इनामी अंतरजिला अपराधी अनिश उर्फ नन्हे गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अंबेडकर चौक के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी पर सहरसा और मधेपुरा में कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

सहरसा पुलिस की बड़ी सफलता ₹10 हजार का इनामी अंतरजिला अपराधी अनिश उर्फ नन्हे गिरफ्तार

सहरसा पुलिस की बड़ी सफलता |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

इंद्रदेव / सहरसा -  सहरसा में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बैजनाथपुर थाना और जिला आसूचना इकाई की संयुक्त कार्रवाई में ₹10,000 के इनामी अंतरजिला अपराधी मो. अनिश उर्फ नन्हे को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

हाईलाइट्स :

  • सहरसा पुलिस को बड़ी सफलता, ₹10 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार।
  • अंतरजिला अपराधी अनिश उर्फ नन्हे कई लूट कांडों में था वांछित।
  • गुप्त सूचना के आधार पर अंबेडकर चौक के पास की गई घेराबंदी।
  • पुलिस को देखते ही भागने लगा आरोपी, पीछा कर दबोचा गया।
  • सहरसा और मधेपुरा के कई थानों में दर्ज हैं गंभीर मामले।
  • अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई जारी।

गुप्त सूचना पर कार्रवाई, घेराबंदी कर दबोचा

20 अप्रैल 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कई लूट कांडों में वांछित अनिश उर्फ नन्हे सदर थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक के पास मौजूद है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन तत्परता दिखाते हुए टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान धबौली वार्ड संख्या-01, थाना पतरघट निवासी के रूप में बताई।

कई जिलों में दर्ज हैं गंभीर मामले

मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ आलोक कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ सहरसा और मधेपुरा जिले के विभिन्न थानों में लूट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वह बैजनाथपुर, सदर, बसनही और भरही थाना क्षेत्रों में वांछित था। पुलिस ने कहा है कि अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। 

इसे भी पढ़ें - पटना एयरपोर्ट टर्मिनल में गिरती टाइल्स से मचा बवाल: तेजस्वी का NDA सरकार पर भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का बड़ा आरोप...

संबंधित सामग्री

पटना एयरपोर्ट टर्मिनल में गिरती टाइल्स से मचा बवाल: तेजस्वी का NDA सरकार पर भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का बड़ा आरोप...

राजनीति

पटना एयरपोर्ट टर्मिनल में गिरती टाइल्स से मचा बवाल: तेजस्वी का NDA सरकार पर भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का बड़ा आरोप...

पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल में टाइल्स गिरने के दावे को लेकर तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उद्घाटन के कुछ समय बाद ही उठे इन सवालों ने निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा पर बहस तेज कर दी .

तेज रफ्तार डीजे गाड़ी ने टेंपो को मारी टक्कर, युवक की मौत, दो घायल

बिहार

तेज रफ्तार डीजे गाड़ी ने टेंपो को मारी टक्कर, युवक की मौत, दो घायल

इमामगंज के सुहैल सलैया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डीजे गाड़ी की टक्कर से टेंपो सवार युवक संदीप भारती की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग तिलक समारोह से लौट रहे थे, तभी यह दर्दन

    पप्पू यादव ने ऐसा क्या कहा कि महिला आयोग ने भेज दिया नोटिस? जानिए पूरा विवाद

राजनीति

पप्पू यादव ने ऐसा क्या कहा कि महिला आयोग ने भेज दिया नोटिस? जानिए पूरा विवाद

महिलाओं पर कथित विवादित बयान के बाद पप्पू यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं, महिला आयोग ने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।अब तीन दिनों के भीतर उनके जवाब पर तय होगा कि मामला और कितना आगे बढ़ेगा।

श्रवण कुमार बने जदयू विधायक दल के नेता, विधानसभा ने जारी किया आधिकारिक नोटिफिकेशन

राजनीति

श्रवण कुमार बने जदयू विधायक दल के नेता, विधानसभा ने जारी किया आधिकारिक नोटिफिकेशन

श्रवण कुमार को जदयू विधायक दल का नया नेता चुना गया है और विधानसभा ने इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। नीतीश कुमार की मंजूरी के बाद विधायकों की सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया।

रांची: उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, शराब माफिया नरेश सिंधिया को किया गया गिरफ्तार

झारखंड

रांची: उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, शराब माफिया नरेश सिंधिया को किया गया गिरफ्तार