ITC एजेंसी में चोरी

ITC एजेंसी में हुए चोरी कांड का रांची पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार.. भारी मात्रा में सिगरेट बरामद

रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए चोरी कांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. रांची पुलिस ने 24 घंटे के अंदर घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया.

By : Ark Sahuliyar
ITC एजेंसी में हुए चोरी कांड का रांची पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार.. भारी मात्रा में सिगरेट बरामद

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए चोरी कांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. रांची पुलिस ने 24 घंटे के अंदर घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. ITC एजेंसी में ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था. करीब 15 लाख से ऊपर की सिगरेट की चोरी हुई थी. पुलिस ने 6 बैग में 15 लाख 70 हजार की सिगरेट बरामद की. मामले में कुंदन वर्मा और विजय रजक उर्फ लल्लू को गिरफ्तार किया गया है. कुंदन 4 मामले में जेल में जा चूका है. वह इस तरह की एजेंसी में काम कर चुका है, जिस कारण उसे इसका पूरा आइडिया था. आरोपी चोरी की सिगरेट को लोकल दुकान में बिक्री करने के फिराक में थे. चोरों के द्वारा सिगरेट से भरे  कार्टन और एजेंसी में रखे कैश पर भी हाथ साफ किया गया था. चोरों की तस्वीर सीसीटीवी में भी कैद हुई थी. पुलिस फिलहाल बाकी चोरों को तलाश में जुटी हुई है. 

यह भी पढ़ें- 9 अक्टूबर को JSCA स्टेडियम में होने वाले टी-20 मुकाबले को लेकर बैठक, तैयारियों की हुई समीक्षा 

संबंधित सामग्री

बेतला नेशनल पार्क में पांच चीतलों का शिकार करने के मामले में तीन गिरफ्तार, जेल भेजे गए

बेतला नेशनल पार्क में पांच चीतलों का शिकार करने के मामले में तीन गिरफ्तार, जेल भेजे गए

चार अभी भी फरार हैं, घटना 27 सितंबर, 2026 की बताई जा रही है, कुल सात शिकारियों के शामिल होने की जानकारी आई है सामने

SIR-2026 को लेकर निर्वाचन आयोग के सचिव की समीक्षा बैठक, पात्र मतदाताओं का नाम सुनिश्चित करने पर जोर

SIR-2026 को लेकर निर्वाचन आयोग के सचिव की समीक्षा बैठक, पात्र मतदाताओं का नाम सुनिश्चित करने पर जोर

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज समेत तीनों विधानसभा क्षेत्रों के ERO, AERO, संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे<br/>

गढ़वा में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा, गढ़वा DC ने कहा- जांच के बाद होगी कठोर कार्रवाई

गढ़वा में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा, गढ़वा DC ने कहा- जांच के बाद होगी कठोर कार्रवाई

गढ़वा जिले के खरौन्धी प्रखंड के खरौन्धी पंचायत में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में लाखों रूपये के फर्जीवाड़ा की मामला सामने आई है

डीसी ने बालूमाथ मुख्य पथ से अतिक्रमण हटाने और कोयला वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर रोकथाम के लिए दिए निर्देश

डीसी ने बालूमाथ मुख्य पथ से अतिक्रमण हटाने और कोयला वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर रोकथाम के लिए दिए निर्देश

3 अक्टूबर को प्रखंड कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों और ग्रामीणों के साथ समस्याओं के समाधान पर होगी चर्चा