न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: कुख्यात गैंगस्टर अनिल शर्मा ने अपनी रिहाई की मांग को लेकर झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. बताया जा रहा है कि वह पिछले 25 वर्षों से अधिक समय से जेल में बंद है. नियमों के अनुसार, वर्ष 1984 और 2007 की नीतियों में ऐसे कैदियों के लिए प्रीमेच्योर रिलीज (समय से पहले रिहाई) का प्रावधान है, जो 25 साल की सजा पूरी कर चुके हैं. इसी आधार पर अनिल शर्मा ने राज्य सरकार के समक्ष अपनी रिहाई के लिए आवेदन दिया था. हालांकि, राज्य सरकार ने उसके आवेदन को खारिज कर दिया. इसके बाद अनिल शर्मा ने सरकार के इस फैसले को चुनौती देते हुए झारखंड हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.
ये भी पढ़ें- 8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा मामले में शेखर कुशवाहा को कोर्ट का झटका, PMLA कोर्ट ने खारिज की डिस्चार्ज पिटीशन