न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार ड्रग पैडलरों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक भुइँया, नरेश कुमार, महेश कुमार और संदीप कुमार दांगी के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से कुल 1444 पुड़िया ब्राउन शुगर, 58 हजार रुपये नकद तथा मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. यह कार्रवाई डोरंडा स्थित धोबी मोहल्ला खटाल में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर की गई. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
यह भी पढ़ें- पति की हत्या के जुर्म में ट्रायल फेस कर रही पत्नी पूजा कुमारी साक्ष्य के अभाव में बरी