न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: मंगलवार की रात उरीमारी में सोनाराम मांझी के वाहन पर जो गोलीबारी हुई थी, उसकी जिम्मेवारी राहुल दुबे गैंग ने ली है. राहुल दुबे गैंग ने बाजाप्ता प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस हमले की जिम्मेवारी ली है. राहुल दुबे गैंग ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में लिखा है-
कल रात दिनांक 23 दिसंबर 2025 शाम 7:00 से 8:00 के बीच सयाल , उरीमारी में Sonaram Manjhi के काले स्कॉर्पियो पर जो गोली चली है उस घटना की जिम्मेवारी Rahul Dubey Gang लेता है और यह कांड सिर्फ Sonaram Manjhi तुम्हारे कान के पर्दे हटाने के लिए था अगली बार तुम्हारी गाड़ी पर नहीं सीधा तुम्हारी खोपड़ी खोल देंगे और यह चेतावनी उन सब व्यापारियों के लिए भी है जिन्हें हमारा फोन कॉल नहीं दिख रहा है तो इंतजार कीजिए कभी भी कहीं भी उनकी मुलाकात हमारी गोली से होगी.
यह भी पढ़ें: किशनगंज खगड़ा स्थित कृषि कार्यालय में दो दिवसीय प्रदर्शनी मेला का आयोजन