न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: नामकुम में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार और चोरी की बाइक के साथ 2 अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी खंडहर में अपराध की साजिश रच रहे थे. जिसके बाद उन्हें हाईटेंशन ग्राउंड के पास पुलिस ने दबोच लिया. उनके पास से एक पिस्टल, मैगजीन और 3 जिंदा कारतूस बरामद किया गया. वहीं, हथियार लोडेड हालत में मिला. साथ ही चोरी की 2 बाइकYamaha FZ और Bullet पुलिस ने जब्त किया. पूछताछ में अपराधियों ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि छिनतई और लूट में हथियार के इस्तेमाल किया जाता था. गिरफ्तार गुरफान पर हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट, चोरी और छिनतई समेत 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं. फरमान अंसारी पर लूट, चोरी और छिनतई समेत 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं. गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है. पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
यह भी पढ़ें- सेवा संकल्प अभियान के तहत यात्रा का 4 अक्टूबर को मेदिनीनगर में होगा भव्य स्वागत