न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: नामकुम में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 3 दुकानों/होटल में छापेमारी करते हुए कुल 173 बोतल/कैन शराब बरामद किया. इस दौरान कुल 79.44 लीटर विदेशी शराब व बीयर जब्त किया गया. नचलदाग के होटल से 53 बोतल, शिव शंकर बड़ाईक की दुकान से 79 बोतल/कैन, शिवा बड़ाईक की दुकान से 41 बोतल/कैन बरामद किया गया. सभी के ऊपर बिना वैध कागजात के शराब बिक्री का आरोप है. गिरफ्तार आरोपियों में बजरंग महतो, पंकज बड़ाईक शामिल है. वहीं, पुलिस को देख शिव शंकर बड़ाईक फरार हो गया. अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है.
यह भी पढ़ें- नामकुम में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार और चोरी की बाइक के साथ 2 अपराधी गिरफ्तार