न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
मनीष कुमार / मोतीहारी - मोतिहारी में एक महिला द्वारा टॉवर पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा करने का मामला सामने आया है। घटना पिपरा कोठी थाना क्षेत्र की है, जहां एक महिला अपने भसुर को जेल जाने से बचाने के लिए टावर पर चढ़ गई और करीब एक घंटे तक नीचे उतरने से इनकार करती रही।
बताया जा रहा है कि पिपरा कोठी थाना क्षेत्र के रणजीत पासवान पर पहले से शराब से जुड़ा मामला दर्ज था, जिसमें वह फरार चल रहा था। इसी बीच रणजीत के छोटे भाई अजीत पासवान की पत्नी ने पिपरा कोठी थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार से मारपीट की शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रणजीत पासवान को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया।
हाइलाइट्स -
- पिपरा कोठी में टावर पर चढ़ी महिला
- भसुर की गिरफ्तारी के विरोध में किया हंगामा
- एक घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा
- पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे
- फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम अलर्ट
मोतिहारी के पिपरा कोठी थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई और हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। महिला अपने भसुर की गिरफ्तारी के विरोध में टावर पर चढ़ी थी और करीब एक घंटे तक नीचे उतरने से साफ इनकार करती रही।
शराब केस और मारपीट शिकायत के बाद पुलिस की कार्रवाई
जानकारी के अनुसार रणजीत पासवान के खिलाफ पहले से शराब से जुड़ा मामला दर्ज था और वह फरार चल रहा था। इसी बीच उसके छोटे भाई अजीत पासवान की पत्नी ने थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रणजीत पासवान को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया।
महिला की जिद: भसुर को छोड़ो, तभी उतरूंगी
गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही रणजीत पासवान की भाभी आक्रोशित हो गई और टावर पर चढ़ गई। उसने साफ कहा कि जब तक उसके भसुर को वापस नहीं लाया जाएगा, वह नीचे नहीं उतरेगी। बाद में पुलिस कोर्ट से आदेश लेकर आरोपी को मौके पर भी लाई, लेकिन महिला अपनी नई मांग पर अड़ी रही।
पुलिस-प्रशासन ने संभाला मोर्चा, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु
स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर सदर डीएसपी, बीडीओ समेत कई अधिकारी पहुंचे। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम को भी सतर्क कर दिया गया था ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।
इसे भी पढ़ें - पारिवारिक कलह से परेशान प्रधानाध्यापक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद