बरेली में सनसनीखेज वारदात! इंस्टाग्राम में रील पर कमेंट करना पड़ा भारी.. दोस्त को...

बरेली में सनसनीखेज वारदात! इंस्टाग्राम में रील पर कमेंट करना पड़ा भारी.. दोस्त को खंडहर बुलाकर कर दी हत्या

बरेली में सनसनीखेज वारदात इंस्टाग्राम में रील पर कमेंट करना पड़ा भारी दोस्त को खंडहर बुलाकर कर दी हत्या

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर शुरू हुआ विवाद खूनी अंजाम तक पहुंच गया. इंस्टाग्राम पर भद्दे कमेंट से नाराज एक युवक ने अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने 36 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं. यह घटना शहर कोतवाली थाना क्षेत्र की हैं. सिटी रेलवे स्टेशन के पास एक खंडहर में 24 वर्षीय अमन रजा का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. अमन मलूकपुर का रहने वाला था और पेशे से सैलून में काम करता था. 8 अप्रैल को शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हत्या की क्रूरता को उजागर कर दिया. अमन के चेहरे और शरीर पर करीब 21 गहरे चोट के निशान पाए गए, जिससे साफ़ था कि हमलावर ने बेहद बेहरमी से वार किए थे. मृतक के परिजनों ने उसके तीन दोस्तों पर शक जताते हुए नामजद एफआईआर दर्ज कराइ. हालांकि पुलिस की गहन जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों को निर्दोष पाया गया. इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और कॉल डिटेल्स खंगालना शुरू किया. 

जांच के दौरान पुलिस का शक जखीरा निवासी 19 वर्षीय समद मूसा पर गया. पूछताछ में समद ने पूरा सच कबूल कर लिया. उसने बताया कि इंस्टाग्राम पर अमन द्वारा बार-बार किए जाने वाले भद्दे कमेंट से वह बेहद परेशान था. दोनों की दोस्ती करीब 6-7 महीने पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी लेकिन जल्द ही यह रिश्ता कड़वाहट में बदल गई. कमेंट को लेकर कई बार फोन पर झगड़े और गाली-गलौज भी हुई. धीरे-धीरे यह विवाद इतना बढ़ गया कि समद ने अमन की हत्या की योजना बना डाली. 

सुनसान जगह पर बुलाकर किया हमला
7 अप्रैल की शाम आरोपी ने एक दुकानदार के फोन से अमन को कॉल कर सिटी रेलवे स्टेशन के पास बुलाया. बातचीत के बहाने वह उसे रेलवे ट्रैक के पास सुनसान इलाके में ले गया. वहां मौका मिलते ही उसने अमन को धक्का देकर गिरा दिया और ईट से उसके सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. हत्या के बाद आरोपी ने शव को घसीटकर पास के खंडहर में छिपा दिया और मौके से फरार हो गया. अगले दिन शव मिलने पर पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की.

पुलिस में तेजी दिखाते हुए 36 घंटे के भीतर आरोपी समद मूसा को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से खून से सने कपड़े, हत्या में इस्तेमाल ईट, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया गया हैं. 

यह भी पढ़े:  यहां सिगरेट जलाई तो सीधा होगा चालान! पहले ही सोच लें.. इस शहर में है सख्त कानून
 

संबंधित सामग्री

कांके थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, अमानवीय व्यवहार किए जाने के मिले साक्ष्य 

झारखंड

कांके थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, अमानवीय व्यवहार किए जाने के मिले साक्ष्य 

JSSC उत्पाद सिपाही परीक्षा में पेपर लीक से इनकार, ठगी करने वाले सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़.. अभ्यर्थियों से लाखों की ठगी

झारखंड

JSSC उत्पाद सिपाही परीक्षा में पेपर लीक से इनकार, ठगी करने वाले सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़.. अभ्यर्थियों से लाखों की ठगी

गैंग सरगना समेत 5 अपराधी गिरफ्तार, 159 अभ्यर्थी भी हिरासत में

सरायकेला में चलती कार में लगी आग, कार में सवार चार लोगों ने कूद कर बचाई अपनी जान, कार देखते-देखते जलकर राख

झारखंड

सरायकेला में चलती कार में लगी आग, कार में सवार चार लोगों ने कूद कर बचाई अपनी जान, कार देखते-देखते जलकर राख

बसिया: सड़क हादसों का

झारखंड

बसिया: सड़क हादसों का 'ब्लैक संडे', आधे घंटे में पांच दुर्घटनाएं; आयुष डॉक्टर के भरोसे रहा अस्पताल

चैनपुर के कुरुमगढ क्षेत्र में पत्थर से कुचलकर अज्ञात पुरुष की हत्या, सिविल गांव में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

चैनपुर के कुरुमगढ क्षेत्र में पत्थर से कुचलकर अज्ञात पुरुष की हत्या, सिविल गांव में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस