न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में चार नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है. मामला नामकुम थाना क्षेत्र का है. बरियातू की रहने वाली एक नाबालिग के साथ 4 नाबालिगों ने दुष्कर्म किया. नाबालिग बच्ची को नशा का सेवन करा कर वारदात को अंजाम दिया गया. घटना करकट्टा स्थित एक नाबालिग के घर में पार्टी मनाने के दौरान हुई, जब पांचों नशे की हालत में थे. पुलिस ने पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नाबालिगों को करकट्टा से और दो को प्लांडू से पकड़ा.
ये भी पढ़ें- लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल, सरकार को नहीं मिला दो तिहाई बहुमत