नौकरी दिलाने के नाम पर 70 लाख की ठगी करने वाला सेना का फर्जी अधिकारी रांची से गिरफ्तार

नौकरी दिलाने के नाम पर 70 लाख की ठगी करने वाला सेना का फर्जी अधिकारी रांची से गिरफ्तार

नौकरी दिलाने के नाम पर 70 लाख की ठगी करने वाला सेना का फर्जी अधिकारी रांची से गिरफ्तार 

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी पर करीब 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है. मामला तब सामने आया जब लखनऊ स्थित सैन्य खुफिया विभाग से मिली विशेष सूचना के आधार पर रांची पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी राकेश रंजन ने सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया, जिसने संयुक्त अभियान चलाते हुए आरोपी को दबोच लिया.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरविंद कुमार उर्फ अरविंद प्रसाद के रूप में हुई है. वह मूल रूप से बिहार के आरा जिले के छोटा सासाराम का रहने वाला है, जबकि वर्तमान में रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित शारदा कॉलोनी में रह रहा था. पुलिस के अनुसार, आरोपी मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (MES) में नौकरी दिलाने का झूठा दावा कर लोगों को अपने जाल में फंसाता था और उनसे मोटी रकम वसूलता था. जांच में सामने आया है कि इस गिरोह ने कई लोगों से मिलकर लगभग 70 लाख रुपये की ठगी की है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से सेना भर्ती से जुड़े कई फर्जी दस्तावेज भी बरामद किए हैं. फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ें- मौत से पहले प्रशांत बोस ने नक्सली मिसिर बेसरा को लिखा था गोपनीय पत्र, माओवादी संगठन की कमजोर होती स्थिति उजागर

संबंधित सामग्री

हर्षद मेहता का नाम लेकर बुजुर्ग को किया डिजिटल अरेस्ट, ठग लिए 5.20 लाख रुपए

झारखंड

हर्षद मेहता का नाम लेकर बुजुर्ग को किया डिजिटल अरेस्ट, ठग लिए 5.20 लाख रुपए

चंदवा-मैक्लुस्कीगंज मार्ग पर बाइक व स्कूटी की टक्कर में तीन घायल, एक को किया गया रिम्स रेफर

झारखंड

चंदवा-मैक्लुस्कीगंज मार्ग पर बाइक व स्कूटी की टक्कर में तीन घायल, एक को किया गया रिम्स रेफर

डॉक्टरेट उपाधि मिलने पर स्वाति राय का सम्मान, राजगंज इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ समारोह

झारखंड

डॉक्टरेट उपाधि मिलने पर स्वाति राय का सम्मान, राजगंज इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ समारोह

केडी मुख्य बाजार में दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी, खलारी थाने में मामला दर्ज, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

झारखंड

केडी मुख्य बाजार में दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी, खलारी थाने में मामला दर्ज, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

चंदवा में

झारखंड

चंदवा में 'ग्राम चलो-बस्ती चलो' अभियान के तहत सेन्हा गांव में भाजपा की बैठक आयोजित