15 लाख और स्कार्पियो की मांग के बीच मौत या साजिश? फोन कॉल में जहर का दावा, विवाह...

15 लाख और स्कार्पियो की मांग के बीच मौत या साजिश? फोन कॉल में जहर का दावा, विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी

बिहार के सफियाबाद थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना से जुड़ी विवाहिता ललिता कुमारी की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की

15 लाख और स्कार्पियो की मांग के बीच मौत या साजिश फोन कॉल में जहर का दावा विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी

पीड़िता की मौत से सनसनी । |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

दिवाकर कुमार / मुंगेर -  सफियाबाद थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना से जुड़ा एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसमें एक विवाहिता ललिता कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि 15 लाख रुपये नकद और स्कार्पियो वाहन की मांग पूरी न होने पर उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और अंततः जहर देकर उसकी हत्या कर दी गई। यह घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पूरे गांव में शोक व आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

हाइलाइट्स - 

  • 15 लाख रुपये और स्कार्पियो की मांग को लेकर प्रताड़ना का आरोप
  • फोन पर जहर देने की बात कहने के बाद विवाहिता की मौत
  • मुंगेर सदर अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
  • सफियाबाद थाना पुलिस ने शुरू की जांच
  • मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए

शादी के बाद से ही चल रहा था विवाद

मृतका के पिता अनिल महतो ने बताया कि उनकी पुत्री ललिता कुमारी की शादी वर्ष 2022 में लखीसराय जिले के मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के सरायपुर निवासी संदीप कुमार से हुई थी। दोनों ही जीएनएम की पढ़ाई कर चुके थे। शादी के शुरुआती दिनों से ही ससुराल पक्ष की ओर से अतिरिक्त दहेज की मांग की जाने लगी थी। आरोप है कि समय के साथ यह मांग बढ़ती गई और 15 लाख रुपये नकद तथा एक स्कार्पियो वाहन की मांग को लेकर ललिता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा। परिजनों का कहना है कि कई बार समझाने और सामाजिक स्तर पर बातचीत करने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ।

मौत से पहले फोन कॉल और अस्पताल में मौत

परिजनों के अनुसार, बुधवार की शाम करीब आठ बजे ललिता ने अपने पिता को फोन कर रोते हुए बताया कि उसे ससुराल वालों ने जहर दे दिया है। उसने फोन पर यह भी कहा कि अब उसकी हालत गंभीर है और शायद वह जीवित न बचे। यह सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। एक साल की मासूम बच्ची के सिर से मां का साया उठने के बाद परिवार में गहरा शोक है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सफियाबाद थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़ें - प्रेमी-प्रेमिका घर से हुए फरार, सुबह खुला 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत का राज, पूरी स्टोरी क्राइम से लेकर ट्वीस्ट तक !

प्रमुख खबरें