तुम मेरी हो, किसी और से शादी मत करो वर्ना.... दुल्हन के प्रेमी ने दूल्हे के पिता को मार दी गोली, बरात से पहले मचा हड़कंप

बरात से पहले दूल्हे के पिता को गोली मारने की घटना में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। आरोपी युवक फरार है और पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

By : sawan kumar
तुम मेरी हो, किसी और से शादी मत करो वर्ना.... दुल्हन के प्रेमी ने दूल्हे के पिता को मार दी गोली, बरात से पहले मचा हड़कंप

सांकेतिक AI तस्वीर

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

औरंगाबाद - अंबा-नबीनगर पथ पर सोमवार को हुई गोलीबारी की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। चिंतावन बिगहा गांव निवासी सुनील पांडेय उर्फ अरुण पांडेय को उस वक्त गोली मार दी गई, जब वे अपने बेटे की बरात की तैयारी में जुटे थे। कार सवार बदमाशों ने अचानक हमला कर उन्हें घायल कर दिया, जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

हाईलाइट्स - 

  • बरात से पहले दूल्हे के पिता को मारी गोली
  • प्रेम प्रसंग और पहले से शादी का मामला आया सामने
  • दूल्हा था निशाना, पिता को लगी गोली
  • घटना के बाद शादी टली, दोनों पक्षों में तनाव
  • आरोपी युवक फरार, पुलिस की छापेमारी जारी
     

प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला

पुलिस जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा सामने आया है। बताया जा रहा है कि जिस युवती की शादी अरुण पांडेय के बेटे रामकुमार पांडेय से तय हुई थी, उसका पहले से बिक्रम के एक युवक से प्रेम संबंध था। दोनों पटना में साथ रह चुके थे। आरोप है कि उसी युवक ने इस घटना को अंजाम दिलाया।

पहले से शादी का दावा, फिर विरोध

आरोपित युवक ने पुलिस को बताया है कि वह पहले ही युवती से शादी कर चुका है। बावजूद इसके जब युवती की दूसरी शादी तय हुई, तो उसने इसका विरोध शुरू कर दिया। उसने लड़की और लड़के पक्ष को धमकी भी दी थी और अपने संबंध की जानकारी पहले ही दे दी थी।

पहले से रच रहा था साजिश

पुलिस के अनुसार, 17 अप्रैल को आरोपित युवक अपने चार साथियों के साथ चिंतावन बिगहा गांव पहुंचा था। वहां उसकी मुलाकात जयमंगल पांडेय से हुई थी। आशंका है कि उसी दौरान उसने पूरी साजिश रची। हमलावरों का मुख्य निशाना दूल्हा रामकुमार पांडेय था, लेकिन योजना विफल होने पर उसके पिता अरुण पांडेय को गोली मार दी गई।

शादी रुकी, परिवार में तनाव

घटना के बाद शादी की सभी रस्में रोक दी गईं और बरात नहीं निकल सकी। लड़की पक्ष के लोग पटना के अस्पताल पहुंचकर घायल अरुण पांडेय का हालचाल लिया और शादी की बात भी कही, लेकिन लड़के पक्ष ने फिलहाल इनकार कर दिया है।

इलाज जारी, हालत स्थिर

घायल अरुण पांडेय का इलाज पटना के एक अस्पताल में चल रहा है। परिजनों के अनुसार उनकी हालत अब खतरे से बाहर है।

पुलिस कर रही छापेमारी

थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है, लेकिन वह अभी फरार है।

इसे भी पढ़ें - जब शवयात्रा बन गई सेलिब्रेशन:700 गाड़ियां, लौंडा नाच और ड्रोन… दादी की ऐसी विदाई पहले नहीं देखी होगी!

संबंधित सामग्री

Khan Sir : 'सच सामने आना चाहिए', प्रिंस यादव की मौत पर पहली बार बोले खान सर, कहा- 'दोषी मिला तो फांसी से कम सजा नहीं'

Khan Sir : 'सच सामने आना चाहिए', प्रिंस यादव की मौत पर पहली बार बोले खान सर, कहा- 'दोषी मिला तो फांसी से कम सजा नहीं'

प्रिंस यादव की नेपाल में हुई संदिग्ध मौत पर खान सर ने पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए गहरा दुख जताया और निष्पक्ष जांच की मांग की।


10 सर्कुलर रोड पर आखिरी दिन का सस्पेंस, क्या होगा लालू परिवार का अगला कदम?

10 सर्कुलर रोड पर आखिरी दिन का सस्पेंस, क्या होगा लालू परिवार का अगला कदम?

पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड सरकारी आवास खाली करने के लिए राबड़ी देवी को दी गई समयसीमा 15 जून को समाप्त हो रही है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि लालू परिवार तय अवधि में बंगला खाली करता है

बेमिसाल कार्यक्रम के तहत प्रेसवार्ता, पुल धंसने पर बोले संजय टाइगर - पुल बना था तभी गिरा, नहीं बनता तो गिरता कैसे ...

बेमिसाल कार्यक्रम के तहत प्रेसवार्ता, पुल धंसने पर बोले संजय टाइगर - पुल बना था तभी गिरा, नहीं बनता तो गिरता कैसे ...

बेमिसाल कार्यक्रम' के तहत आयोजित प्रेसवार्ता में मंत्री संजय टाइगर ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को गिनाते हुए विकास और सुशासन का दावा किया।

सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले पटना में बवाल, ट्रैक जाम-तोड़फोड़ के बीच चला लाठीचार्ज; 16 लाख अभ्यर्थियों की बढ़ी बेचैनी

सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले पटना में बवाल, ट्रैक जाम-तोड़फोड़ के बीच चला लाठीचार्ज; 16 लाख अभ्यर्थियों की बढ़ी बेचैनी

बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू होने से पहले पटना में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन और ट्रैक जाम से अफरा-तफरी मच गई। रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेन चलाने के बावजूद हंगामा जारी रहा, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार

ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत, नेपाल पुलिस जांच में जुटी

ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत, नेपाल पुलिस जांच में जुटी

नेपाल के एक होटल में ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले की जांच में जुटी नेपाल पुलिस होटल में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है, जबकि मौत