भागलपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6.120 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

भागलपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6.120 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

भागलपुर में औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6.120 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना पर मंसरपुर में हुई छापेमारी के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को...

भागलपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई 6120 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

भागलपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

शंभू भगत /  भागलपुर : औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 6.120 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

हाईलाइट्स :

  • भागलपुर औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
  • 6.120 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
  • गुप्त सूचना पर मंसरपुर इलाके में हुई छापेमारी
  • कंचन कुमारी और अमन राज गिरफ्तार
  • एक मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद
  • NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
  • नशा कारोबार के खिलाफ अभियान जारी

गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध शराब, आर्म्स और मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मंसरपुर स्थित एक घर में नशे का अवैध कारोबार चल रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही दो संदिग्ध व्यक्ति मौके से भागने लगे। लेकिन सशस्त्र बल की मदद से दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पहचान कंचन कुमारी और अमन राज के रूप में की है। प्रारंभिक जांच में इनके नशा कारोबार में संलिप्त होने की पुष्टि हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने 6.120 किलोग्राम गांजा, एक मोबाइल फोन और 300 रुपये नकद बरामद किए हैं। सभी सामान जब्त कर लिया गया है और संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

एसएसपी ने दी जानकारी

इस पूरे मामले की जानकारी वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने प्रेस वार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इस तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें - बिहार बना रिमोट कंट्रोल राज्य!”—तेजस्वी यादव का हमला, बोले- गुजरात से चलेगी सरकार, लोकतंत्र नहीं ‘मशीन तंत्र’ का खेल

संबंधित सामग्री

कांके थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, अमानवीय व्यवहार किए जाने के मिले साक्ष्य 

झारखंड

कांके थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, अमानवीय व्यवहार किए जाने के मिले साक्ष्य 

JSSC उत्पाद सिपाही परीक्षा में पेपर लीक से इनकार, ठगी करने वाले सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़.. अभ्यर्थियों से लाखों की ठगी

झारखंड

JSSC उत्पाद सिपाही परीक्षा में पेपर लीक से इनकार, ठगी करने वाले सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़.. अभ्यर्थियों से लाखों की ठगी

गैंग सरगना समेत 5 अपराधी गिरफ्तार, 159 अभ्यर्थी भी हिरासत में

पिसका स्थित खजूरिया मैदान में भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे उपस्थित 

झारखंड

पिसका स्थित खजूरिया मैदान में भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन, बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे उपस्थित 

कल मिशन बंगाल पर निकलेंगे चंपाई सोरेन ! BJP प्रत्याशियों के समर्थन में करेंगे प्रचार 

झारखंड

कल मिशन बंगाल पर निकलेंगे चंपाई सोरेन ! BJP प्रत्याशियों के समर्थन में करेंगे प्रचार 

राचट्टी चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो से 397 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

क्राइम

राचट्टी चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो से 397 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

बाराचट्टी चेकपोस्ट पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो से 397 लीटर विदेशी शराब बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया।दोनों आरोपी झारखंड से बिहार में शराब की खेप सप्लाई करने की फिराक में थे,