Friday, Jul 4 2025 | Time 12:10 Hrs(IST)
  • प्रेमीका के परिजनों ने कोर्ट परिसर में पीटा प्रेमी को, प्राथमिकी दर्ज
  • बेतिया में आग लगने से दस घर जलकर राख
  • लड़की भगाने के आरोप में कुरूमगढ़ पुलिस ने कुटुवा गांव के युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
  • 800 करोड़ GST घोटाले में बड़ा अपडेट: आरोपी शिवकुमार देवड़ा की जमानत याचिका पर 15 जुलाई को होगी सुनवाई
  • जारंगडीह उत्तरी पंचायत में भूमिहीन परिवार के आवेदक की जाति प्रमाण पत्र को लेकर ग्रामसभा
  • राजनीति को अलविदा कहने की तैयारी में झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, 2029 में नहीं लड़ेंगे चुनाव
  • जारंगडीह उत्तरी पंचायत में भूमिहीन परिवार के आवेदक की जाति प्रमाण पत्र को लेकर ग्रामसभा
  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! अब रांची की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी हाईटेक फ्लैश चार्ज बसें, पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मिलेगा नया रूप
  • गावां में तीन दिन से जलापूर्ति बाधित, मुहर्रम में पानी नहीं मिलने से नाराज महिलाओं ने किया हंगामा
  • क्या पहली महिला राष्ट्रिय अध्यक्ष मिल सकती है भाजपा को, ये 3 नाम रेस में है
  • महिला वाशरूम में लगा था कैमरा प्रिंसिपल रिकॉर्ड कर देखता था वीडियो, जानें क्या है पूरा मामला
  • बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के रिश्तेदार और करीबियों पर ED का शिकंजा, रांची सहित कई ठिकाने पर छापेमारी
  • गिरिडीह के गावां में तीन दिन से जलापूर्ति बाधित, माहिलाओं में आक्रोश किया हंगामा
  • Viral Video: बाइक पर हेलमेट पहन गैस बेचता दिखा डॉगी, वीडियो देख हंसी नहीं रुकेगी
  • देवघर में बड़ा ट्रेन हादसा टली! इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन बोगी से अलग
झारखंड


हर हाल में 30 सितंबर तक पूरा करें कांटाटोली फ्लाईओवर का काम: नगर विकास सचिव

हर हाल में 30 सितंबर तक पूरा करें कांटाटोली फ्लाईओवर का काम: नगर विकास सचिव

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने जुडको और कांटाटोली फ्लाईओवर का काम कर रही एजेंसी को हरहाल मे 30 सितंबर तक काम पूरा करने का निर्देश दिया है. सचिव सुनील कुमार ने सोमवार को फ्लाईओवर के कार्य की प्रगति का निरीक्षण के दौरान ये निर्देश दिया है. 

 

उन्होंने कार्यरत एजेंसी डीआरए के प्रतिनिधि को स्पष्ट रूप से कहा कि हरहाल में 30 सितंबर तक योगदा मठ बहुबाजार से शांतिनगर कोकर तक कांटाटोली फ्लाईओवर का निर्माण कार्य व फ्लाईओवर पर यातायात शुरू करने के लिए सभी जरूरी प्रक्रियायें पूरी कर ली जायें. बता दें कि फ्लाईओवर को सभी 486 प्रीकास्ट सेगमेंटल बाक्स चढ चुके हैं. सभी बाक्सों को केबल से बांधते हुए विशेष ग्लू (गोंद) से जोड़ा गया है. सेगमेंटल बाक्स को सड़क का रूप देने के लिए 50 एमएम का बिटुमिन लगाया जा चुका है. बिटुमिन के उपर 25 एमएम मास्टिक अस्फाल्ट का लेयर चढाने का काम अपने अंतिम चरण में चल रहा है.

 

फ्लाईओवर पर प्रकाश व्यवस्था के लिए लगभग 125 बिजली के खंभे लगाने का काम भी जारी है. वहीं शांतिनगर कोकर के पास माइनर ब्रिज को चैड़ा करने का काम भी तेजी से किया जा रहा है. सचिव सुनील कुमार को जुडको द्वारा आश्वस्त किया गया है कि 30 सितंबर तक माइनर ब्रिज का भी काम पूरा कर लिया जाएगा. फ्लाईओवर के नीचे भी एलइडी बल्ब लगाने का काम जारी है. मुख्य फ्लाईओवर पर यातायात शुरू कराने के बाद खादगढ़ा बस स्टैड के प्रवेश़द्वार के पास नामकुम एवं बस स्टैंड की ओर जाने के लिए रैंप का निर्माण होगा. इसी तरह लालपुर की ओर जाने के लिए पेट्रोल पंप के पास एक रैंप बनाया जाएगा. प्रधान सचिव के निरीक्षण के दौरान जुडको के पीडीटी गोपालजी, महाप्रबंधक विनय कुमार, उप परियोजना प्रबंधक प्रत्युष आनंद और सहायक परियोजना प्रबंधक विनय कुमार शील और एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद थे.

 


 

 
अधिक खबरें
राजनीति को अलविदा कहने की तैयारी में झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, 2029 में नहीं लड़ेंगे चुनाव
जुलाई 04, 2025 | 04 Jul 2025 | 10:44 AM

झारखंड की राजनीति में एक बड़ा बदलाव आने वाला हैं. राज्य सरकार में वित्त मंत्री और छतरपुर से कांग्रेस विधायक राधा कृष्ण किशोर ने अपने राजनीतिक जीवन से संन्यास लेने की बात कही हैं. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि वे 2029 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे और राजनीति से संन्यास ले लेंगे.

बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के रिश्तेदार और करीबियों पर ED का शिकंजा, रांची सहित कई ठिकाने पर छापेमारी
जुलाई 04, 2025 | 04 Jul 2025 | 8:10 AM

झारखंड से एक बड़ी खबर सामने आई हैं. आज बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के रिश्तेदार और करीबियों पर ईडी का शिकंजा पड़ा हैं. जानकारी के अनुसार, रांची सहित कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही हैं.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! अब रांची की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी हाईटेक फ्लैश चार्ज बसें, पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मिलेगा नया रूप
जुलाई 04, 2025 | 04 Jul 2025 | 9:39 AM

राजधानी रांची के यातायात और परिवहन व्यवस्था में जल्द ही क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिलेगा. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम में ऐलान किया कि रांची देश का दूसरा शहर होगा, जहां अत्याधुनिक फ्लैश चार्ज इलेक्ट्रिक बसें शुरू की जाएंगी.

सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी को जान से मारने की मिली धमकी, अज्ञात नंबर से आया फोन
जुलाई 04, 2025 | 04 Jul 2025 | 9:01 AM

सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी को किसी अज्ञात नंबर से जान से मारने की धमकी दी गई. उन्हें पहले गाली गलौज फिर जान से मारने की धमकी दी गई. इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस अफसरों को दे दी हैं.

Jharkhand Weather Update:  झारखंड में जारी रहेगा बारिश का दौर! 6 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी
जुलाई 04, 2025 | 04 Jul 2025 | 8:24 AM

झारखंड में बारिश का दौर जारी हैं, जिससे मौसम का मिजाज सुहाना हो गया हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में 6 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है.