Tuesday, Jul 22 2025 | Time 11:37 Hrs(IST)
  • चपुवाडीह पंचायत सचिवालय में जल जीवन मिशन तथा स्वच्छ भारत मिशन फेज टू के तहत बैठक आयोजित
  • बाबाधाम जा रहे श्रद्धालुओं की कार की ट्रक से भीषण टक्कर, चालक की मौत, तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल
  • कोर्ट का बड़ा फैसला! पूर्व पार्षद असलम के भाइयों के घर और संपत्ति की होगी कुर्की-जब्ती
  • दिल्ली से लेकर यूपी-राजस्थान तक शादी के नाम पर नाबालिगों का करते अपहरण, फिर बनाते थे सरोगेट मदर
  • महाराष्ट्र: स्कूल से लौट रही नाबालिग को छुरे की नोक पर धमकाया, सनकी आशिक की करतूत से मचा हड़कंप
  • CBSE का बड़ा फैसला! अब स्कूल के हर कोने में रहेगा CCTV का पहरा, बच्चों की सुरक्षा होगी हाई अलर्ट पर
  • Reels बनाओ, ईनाम पाओ, सरकार दे रही है कमाई का सुनहरा मौका! ऐसे करें अप्लाई
  • आज रांची पहुंचेंगे झारखंड हाईकोर्ट के नवनियुक्त चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान, कल राजभवन में लेंगे शपथ
  • कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर नर्स से गैंगरेप: अश्लील वीडियो बनाकर 2 साल तक करते रहे शारीरिक शोषण, 5 युवक गिरफ्तार
  • Microsoft के सर्वर पर बड़ा साइबर हमला! 100 से ज्यादा आर्गेनाईजेशन बनी शिकार
  • झारखंड में पेंशनधारियों को राहत, जल्द मिलेगी 3 महीने की बकाया राशि
  • दिल्ली-NCR में एक बार फिर डोली धरती, फरीदाबाद बना भूकंप का केंद्र
  • सुप्रीम कोर्ट का फैसला: तिरुपति मंदिर में सिर्फ देसी गाय के दूध की मांग खारिज, कहा – ‘गाय तो गाय होती है’
  • Monsoon Infections: बरसात के मौसम में बढ़ सकता है स्किन इंफेक्शंस का खतरा! जानें कैसे बचाएं अपनी त्वचा को
  • Jharkhand Weather Update: तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट, कई जिलों में बारिश के कारण येलो अलर्ट जारी
झारखंड


इंटरनेशनल चेस डे पर चाईबासा में आयोजित की गयी शतरंज प्रतियोगिता, 140 बच्चों ने लिया भाग

रोट्रैक्ट क्लब आयोजित प्रतियोगिता में दिखी स्पर्द्धा, हर्ष मुरारका बने विजेता
इंटरनेशनल चेस डे पर चाईबासा में आयोजित की गयी शतरंज प्रतियोगिता, 140 बच्चों ने लिया भाग
रोहन निषाद/न्यूज़11 भारत




चाईबासा/डेस्क: इंटरनेशनल चेस डे के अवसर पर रोट्रैक्ट क्लब चाईबासा के तत्वावधान में टाउन club  के S. R rungta हॉल में भव्य शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में शहर और आसपास के इलाकों से आए लगभग 140 बच्चों ने भाग लिया और अपने बुद्धि कौशल का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. ओपन वर्ग में विजेताओं की सूची इस प्रकार रही:

 


  • प्रथम पुरस्कार: हर्ष मुरारका

  • द्वितीय पुरस्कार: कुश मुंधरा

  • तृतीय पुरस्कार: कृष्णा जलान

  • चतुर्थ पुरस्कार: ललित किशोर बानरा

  • पंचम पुरस्कार: डे राज कुमार


 

इसके अलावा विभिन्न आयु वर्गों में विजेता इस प्रकार रहे:

 


  • अंडर-13 (लड़के): आदित्य वर्धन शर्मा

  • अंडर-13 (लड़कियां): समृद्धि प्रिया

  • अंडर-11 (लड़के): ऋषभ कुमार सिंह

  • अंडर-11 (लड़कियां): आदित्री दे

  • अंडर-9 (लड़के): सुमंत कश्यप

  • अंडर-9 (लड़कियां): मायरा शाह

  • अंडर-7 (लड़के): अद्वित्य राज

  • अंडर-7 (लड़कियां): प्रज्ञा कुमारी


 

कार्यक्रम के सफल आयोजन में रोट्रैक्ट क्लब चाईबासा के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही. इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष विनय लोधा, सचिव केशव दोदराजका, प्रोग्राम चेयरमैन हर्षित मुद्रा, सुमित अग्रवाल, सौरभ मुंधरा, विवेक शर्मा, रवि अग्रवाल, विष्णु भूत, अमित पोद्दार, नीलसिस मजूमदार, सौरव नेवाटिया, विकास गुप्ता, अक्षय गुप्ता, राहुल सराफ, कन्हैया पांडे, सौरव भगत और सुमित रक्षित, निशान चौबे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

 

प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए. रोट्रैक्ट क्लब की इस पहल की स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने सराहना की और बच्चों में बढ़ती बौद्धिक खेलों के प्रति रुचि को सकारात्मक संकेत बताया.

 



 

अधिक खबरें
नक्सल विरोधी अभियान: पुलिस और टीएसपीसी नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जंगल का लाभ उठाकर भागे नक्सली
जुलाई 22, 2025 | 22 Jul 2025 | 8:48 AM

नक्सल विरोधी अभियान में निकली चतरा पुलिस और प्रतिबंधित टीएसपीसी नक्सलियों के बीच रविवार की दोपहर दो बजे के आस-पास अनगड़ा जंगल में मुठभेड़ हो गई. दोनों ओर चली हल्की गोलीबारी के बाद पुलिस को खुद पर भारी पड़ता देख 7 से 8 की संख्या में नक्सली दबे पांव जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. वही सर्च अभियान के दौरान घटनास्थल से नक्सलियों के दैनिक उपयोग की चीजें बरामद हुई हैं.

तमाड़ में बोलेरो और कार की भीषण टक्कर, चार बच्चों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल
जुलाई 22, 2025 | 22 Jul 2025 | 8:25 AM

तमाड़ थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। माझी डीह पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से आ रही कार को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे चार बच्चों सहित कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह दुर्घटना तमाड़-खूंटी मुख्य मार्ग पर हुई, जहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया

झारखंड में पेंशनधारियों को राहत, जल्द मिलेगी 3 महीने की बकाया राशि
जुलाई 22, 2025 | 22 Jul 2025 | 8:00 AM

झारखंड सरकार ने वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशनधारियों के लिए एक महत्वपूर्ण राहत की घोषणा की है. राज्य के 11 लाख 75 हजार पेंशनधारियों को एक साथ तीन महीने का बकाया पेंशन दिया जाएगा, जो वित्तीय वर्ष 2025-26 के अप्रैल माह से लंबित था. इस राशि का वितरण जल्द ही किया जाएगा, क्योंकि केंद्र सरकार ने अपनी हिस्सेदारी की पेंशन राशि राज्य सरकार को उपलब्ध करा दी है, जिससे प्रक्रिया में तेजी आएगी.

Jharkhand Weather Update: तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट, कई जिलों में बारिश के कारण येलो अलर्ट जारी
जुलाई 22, 2025 | 22 Jul 2025 | 7:07 AM

झारखंड में मानसून के सक्रिय होने के साथ अब मौसम में ठंडक घुलने लगी है.IMD के रांची स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य के अधिकतम तापमान में आने वाले दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी.

रांची: चान्हों पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात अपराधी सोहेल खान, महिला साथी भी गिरफ्तार
जुलाई 21, 2025 | 21 Jul 2025 | 10:43 PM

रांची के चान्हों थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. कुख्यात अपराधी सोहेल खान को उसकी महिला साथी के साथ गिरफ्तार किया गया है. दोनों एक कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उन्हें धर दबोचा.