Friday, Aug 15 2025 | Time 08:45 Hrs(IST)
  • रांची सिविल कोर्ट में फहराया गया तिरंगा, न्यायिक आयुक्त अनिल कुमार मिश्रा ने दी सलामी
  • किश्तवाड़ में कुदरत ने मचाई तबाही: बादल फटने से 45 मौतें, 70 लापता, 100 गंभीर
  • देश मना रहा आजादी की 79वीं वर्षगांठ, रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने किया ध्वजारोहण
  • भारत का 79वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले में पीएम ने किया ध्वजारोहण
  • प्रेम शंकर चौधरी ने ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में किया ध्वजारोहण
झारखंड


चतरा: आवासीय विद्यालय में छात्रा से छेड़खानी, प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

चतरा: आवासीय विद्यालय में छात्रा से छेड़खानी, प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड स्थित एक आवासीय विद्यालय में छात्रा से छेड़खानी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस गंभीर आरोप के केंद्र में स्कूल के प्रधानाध्यापक रामप्रवेश केवट हैं, जिन पर छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. घटना के सामने आने के बाद विद्यालय की छात्राओं में भारी आक्रोश फैल गया. 

 

शनिवार को दर्जनों छात्राओं ने विरोध स्वरूप सिमरिया चौक पर प्रदर्शन किया और एक घंटे तक सड़क को पूरी तरह जाम रखा. छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर चौक की पांचों सड़कों को अवरुद्ध कर दिया और प्रधानाध्यापक के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की.

 

इस विरोध के कारण सिमरिया चौक की यातायात व्यवस्था एक घंटे तक पूरी तरह ठप रही. मौके पर पहुंचे बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद, सीओ गौरव कुमार राय और थाना प्रभारी प्रियेश प्रसून ने छात्राओं से बातचीत कर उन्हें शांत किया और स्कूल लौटने के लिए राजी किया. इधर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रधानाध्यापक रामप्रवेश केवट को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ जारी है. प्रशासन ने छात्राओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है.

 


 

 

 


 


 


 

अधिक खबरें
सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने लोकसभाध्यक्ष के सामने उठाया झारखंड के मुख्य सचिव और डीजीपी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का मुद्दा
अगस्त 14, 2025 | 14 Aug 2025 | 10:44 PM

गोड्डा के सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने लोकसभाध्यक्ष ओम बिड़ला के समक्ष झारखंड के मुख्य सचिव और डीजीपी के खिलाफ विशेषाधिकार का मुद्दा उठाया है. पत्र के माध्यम से निशिकांत दुबे ने लोकसभाध्यक्ष को जानकारी दी कि

गुरुजी के श्राद्ध कर्म की तैयारियां ज़ोरों पर
अगस्त 14, 2025 | 14 Aug 2025 | 9:28 PM

स्मृति-शेष पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के पारंपरिक श्राद्ध कर्म की तैयारियां पूरे गांव में श्रद्धा और उत्साह के साथ चल रही हैं

भरनो में स्वतंत्रता दिवस पर पेंटिंग प्रतियोगिता, छात्राओं ने बिखेरी देशभक्ति की छटा
अगस्त 14, 2025 | 14 Aug 2025 | 8:46 PM

भरनो प्रखंड के तुरीअम्बा गांव स्थित अपग्रेड प्लस टू हाई स्कूल में 15 अगस्त के शुभ अवसर पर स्वतंत्रता दिवस पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देशभक्ति से सराबोर चित्र प्रस्तुत किए.

स्वास्थ्य विभाग टीम के साथ गरीब महिला का इलाज करवाने बोकारो थर्मल पहुंचे बेरमो बीडीओ
अगस्त 14, 2025 | 14 Aug 2025 | 8:13 PM

बेरमो प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग टीम के साथ गोविंदपुर सी पंचायत पहुंचे थे. उन्होंने एक गरीब बुजुर्ग महिला वीणा देवी का इलाज करवाया. गोविंदपुर सी पंचायत के मुखिया विकाश सिंह उर्फ बबलू ने बताया कि

रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार के नेतृत्व में स्पाइनल ट्यूमर का किया गया सफल ऑपरेशन
अगस्त 14, 2025 | 14 Aug 2025 | 7:40 PM

रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार और न्यूरोसर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद प्रकाश के नेतृत्व में टीम ने एक अत्यंत जटिल और जोखिमपूर्ण स्पाइनल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया.