झारखंडPosted at: जुलाई 07, 2025 'Captain Cool' मना रहे अपना 44वां जन्मदिन, धोनी के फार्म हाउस के बाहर सैकड़ों फैंस का हुआ जुटान
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: आज भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी का 44वां जन्मदिन है. इस खास मौके पर रांची के रिंग रोड स्थित शिमालिया में धोनी के फार्म हाउस के बाहर सैकड़ों फैंस सुबह से ही जुटने लगे. धोनी की एक झलक के लिए फैंस घंटों तक इंतजार करते रहे. घंटों इंतजार के बाद जब धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ एक कार में बाहर निकले, तो फैंस खुशी से झूम उठे. फैंस ने धोनी को देखते ही तालियों और नारों से उनका स्वागत किया. सभी ने अपने मोबाइल कैमरे से तस्वीरें और वीडियो लेने की कोशिश की. हालांकि, धोनी रुके नहीं, लेकिन उनकी एक झलक पाकर फैंस का इंतजार सफल हो गया. धोनी के जन्मदिन पर रांची में जश्न का माहौल देखने लायक था.