अब बच्चे भी कर सकेंगे ऑनलाइन पेमेंट, बिना बैंक अकाउंट के काम करेगा UPI, पढ़ें पूरी डिटेल्स 

RBI ने Junio Payments को डिजिटल वॉलेट सेवा की मंजूरी दी

By : Ark Sahuliyar
अब बच्चे भी कर सकेंगे ऑनलाइन पेमेंट, बिना बैंक अकाउंट के काम करेगा UPI, पढ़ें पूरी डिटेल्स 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने तेजी से बदलते डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को ध्यान में रखते हुए Junio Payments Private Limited को डिजिटल वॉलेट सेवाएं शुरू करने की अनुमति दे दी है. इस कदम के साथ अब ऐसे यूजर्स भी डिजिटल लेन-देन कर सकेंगे, जिनके पास बैंक खाता नहीं है.

भारत दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल पेमेंट बाजारों में से एक बन चुका है. अब छोटी दुकानों से लेकर बड़े मॉल तक हर जगह ऑनलाइन भुगतान आम हो गया है. आरबीआई की इस पहल से डिजिटल समावेशन को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. जूनियो जल्द ही एक नया UPI-आधारित डिजिटल वॉलेट लॉन्च करने जा रहा है, जो बिना बैंक अकाउंट वाले यूजर्स को भी क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान करने की सुविधा देगा.

बच्चों के लिए वित्तीय साक्षरता की पहल
जूनियो ऐप की स्थापना अंकित गेरा और शंकर नाथ ने बच्चों और युवाओं में वित्तीय जिम्मेदारी की समझ विकसित करने के उद्देश्य से की थी. इस ऐप के माध्यम से माता-पिता अपने बच्चों को पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं, खर्च की सीमा तय कर सकते हैं और प्रत्येक ट्रांजेक्शन पर नजर रख सकते हैं.

ऐप में टास्क रिवॉर्ड्स, सेविंग गोल्स और स्पेंड ट्रैकिंग जैसे फीचर मौजूद हैं, जो बच्चों को बचत और समझदारी से खर्च करने की आदत सिखाते हैं. अब तक दो मिलियन से अधिक युवा Junio ऐप का उपयोग कर चुके हैं.
एनपीसीआई के UPI सर्कल इनिशिएटिव से जुड़ी यह सुविधा बच्चों को बैंक अकाउंट के बिना भी डिजिटल पेमेंट का अनुभव कराएगी. विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम भारत में डिजिटल वित्तीय शिक्षा और कैशलेस अर्थव्यवस्था की दिशा में एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें- एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता! चुनावी मौसम में लोगों को मिली राहत, दिल्ली से पटना तक गिरे दाम
 

संबंधित सामग्री

निशा भगत की मौत के मामले में NCST ने लिया संज्ञान, उच्च अधिकारियों से मांगी जाएगी विस्तृत रिपोर्ट

निशा भगत की मौत के मामले में NCST ने लिया संज्ञान, उच्च अधिकारियों से मांगी जाएगी विस्तृत रिपोर्ट

आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने संज्ञान लिया है.

07 November 2026
गुमला पहुंचे पूर्व CM रघुवर दास, दिवंगत निशा भगत को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि 

गुमला पहुंचे पूर्व CM रघुवर दास, दिवंगत निशा भगत को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज गुमला में आदिवासी नेत्री निशा भगत के पैतृक गांव पहुंचकर उनको नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके पार्थिव शरीर पर मिट्टी दी.

07 November 2026
Best 5G Phone under Rs 20000: कमाल के फीचर्स के साथ मिलेंगे ये 5 बेस्ट स्मार्टफोन, Xiaomi से Samsung तक के विकल्प 

Best 5G Phone under Rs 20000: कमाल के फीचर्स के साथ मिलेंगे ये 5 बेस्ट स्मार्टफोन, Xiaomi से Samsung तक के विकल्प 

20 हजार रुपये से कम कीमत में उपलब्ध हैं ये पांच स्मार्टफोन, देखें फीचर्स

07 November 2026
चौपारण के जोकट में NH-19 पर रोज का महाजाम, धूल-गर्दे से बीमार हो रहे ग्रामीण

चौपारण के जोकट में NH-19 पर रोज का महाजाम, धूल-गर्दे से बीमार हो रहे ग्रामीण

सिक्स लेन कंपनी पर फूटा गुस्सा, बोले - पानी छिड़काव नहीं हुआ तो नहीं करेंगे सहयोग

07 November 2026
संत माईकल +2 स्कूल मुरी में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा 

संत माईकल +2 स्कूल मुरी में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा 

संत माईकल +2 स्कूल, मुरी में रंगोली एवं दीप जलाओ-दीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह नजर आया.

07 November 2026