ऊर्जा क्षेत्र का विस्तार

देश में नई ऊर्जा LNG! एलएनजी ट्रेन की शुरुआत के बाद ऊर्जा के क्षेत्र में क्रांति लाने की तैयारी, डीजल पर घटेगी निर्भरता

भारत की ग्रीन एनर्जी का हिस्सा अभी 6.5% है, मगर सरकार 2030 तक इसे बढ़ाकर 15% तक ले जाना चाहती है.

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
देश में नई ऊर्जा LNG! एलएनजी ट्रेन की शुरुआत के बाद ऊर्जा के क्षेत्र में क्रांति लाने की तैयारी, डीजल पर घटेगी निर्भरता

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: केन्द्रीय गृह अमित शाह ने रविवार को गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती रेलवे स्टेशन से 1472 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया. इसी कार्यक्रम में उन्होंने देश की पहली LNG ट्रेन का शुभारंभ किया. यह न सिर्फ पारम्परिक ऊर्जा डीजल पर निर्भरता कम करेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान देगा. मगर यह सिर्फ एक नई तरह की ट्रेन की शुरुआत नहीं है, बल्कि इसके पीछे भविष्य एक बड़ी तैयारी भी हो रही है. 

LNG (तरलीकृत प्राकृतिक गैस) का भारत में काफी तेजी से विस्तार हो रहा है. यह ऐसी योजना है जिसमें कोयले को ग्रीन एनर्जी में बदला जा रहा है. भारत की ग्रीन एनर्जी का हिस्सा अभी 6.5% है, मगर सरकार 2030 तक इसे बढ़ाकर 15% तक ले जाना चाहती है. इसके लिए 500 अरब डॉलर के निवेश का ऐलान पहले ही हो चुका है. 

अनुमान है कि LNG, भारी ट्रांसपोर्ट में 30-40% तक डीजल की जगह ले सकता है. खबरों के अनुसार,  पेट्रोनेट LNG 7 नए बड़े टैंक बना रही है. ये ओडिशा के गोपालपुर में 2 टैंक, केरल के कोच्चि में 1 टैंक, गुजरात के दहेज में 4 टैंक बनाए जा रहे हैं. 2025-26 में 2.65 करोड़ टन LNG का विकास किया गया.

एक असल खेल ऊर्जा पर विदेशों की निर्भरता कम करना भी है. क्योंकि एलएनजी पहले कतर से 40% आता था. मगर होर्मुज संकट के कारण इसकी सप्लाई 91% घट गई तो अमेरिका ने भारत को LNG सप्लाई करने लगा. सिर्फ मई-जुलाई 2026 में ही अमेरिका से 2.19 मिलियन टन एलएनजी सप्लाई किया.

सीधे शब्दों में कहा जाए तो LNG भारत की नई ट्रांजिशन एनर्जी के रूप में विकसित हो रही है. रविवार को लोको परियोजनाओं के उद्घाटन के समय अमित शाह ने कहा कि आज 12,000 हॉर्सपावर की ट्विन-सेक्शन क्षमता वाले एक ऐसे इंजन की शुरुआत हुई है, जो अकेले ही लगभग 600 ट्रकों जितना माल खींच सकता है. 

यह भी पढ़ें: चक्रधरपुर मंडल में ट्रेन पर फिर पथराव, पत्थरबाजी की बढ़ती घटनाओं से यात्रियों में दहशत

संबंधित सामग्री

14वीं JPSC परीक्षा घोटाला: TSR के निदेशक रामबीर सिंह समेत तीन आरोपियों को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

14वीं JPSC परीक्षा घोटाला: TSR के निदेशक रामबीर सिंह समेत तीन आरोपियों को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

14वीं जेपीएससी परीक्षा घोटाला मामले में टीएसआर के निदेशक रामबीर सिंह समेत तीन आरोपियों को कोर्ट से झटका लगा है.

जाली नोट मामले में दोषी सिराज अंसारी को पांच साल सश्रम कारावास की सजा, लगाया गया आर्थिक दंड 

जाली नोट मामले में दोषी सिराज अंसारी को पांच साल सश्रम कारावास की सजा, लगाया गया आर्थिक दंड 

जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नवम राजेश कुमार बग्गा की अदालत ने दोषी गाण्डेय थाना क्षेत्र के फुलजोरी निवासी सिराज अंसारी के सजा के बिंदुओं पर सुनवाई की.

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बुलाया झारखंड बंद, वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आह्वान

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बुलाया झारखंड बंद, वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आह्वान

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर 30 सितंबर को झारखंड बंद रहेगा.

चंद्रपुरा के डीवीसी आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 46 लाख के जेवर और नगद लेकर चंपत हुए अपराधी

चंद्रपुरा के डीवीसी आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 46 लाख के जेवर और नगद लेकर चंपत हुए अपराधी

चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में डीवीसी आवासीय कॉलोनी F/D-5 में दिनदहाड़े एक लाख नगदी और 45 लाख के जेवर समेत 46 लाख की चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है.

बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप CISF की छापेमारी, 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त

बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप CISF की छापेमारी, 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त

CISF ने बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप छापेमारी करते हुए 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त किया. इस छापेमारी में भारी संख्या में CISF के जवान उपस्थित रहे.