झारखंडPosted at: अगस्त 25, 2025 भाजपाइयों ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी का किया जोरदार स्वागत

अमन कुमार/न्यूज 11 भारत
लातेहार/डेस्क: सोमवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी का आगमन लातेहार सर्किट हाउस मे हुआ.जहां भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज सिंह के अगुवाई मे भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया.वही सर्किट हाउस मे जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने भी मंत्री को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया.इस दौरान मंत्री ने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा कि वर्तमान मे राज्य सरकार केवल बस केवल अपना कार्य कर रही है.उन्हें झारखंड के सभी जिलों में व्याप्त समस्याओं से कोई सरोकार नहीं रह गया है.उन्होंने कहा कि यह सरकार तुष्टिकरण की नीति अपनाती है.लेकिन भाजपा आम जन के लिए हमेशा मुखर होकर कार्य करती है.मौके पर सांसद प्रतिनिधि अमलेश सिंह पूर्व जीप सदस्य रामदेव सिंह मीडिया प्रभारी मुकेश पांडेय विष्णु गुप्ता नागमणि समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे.
यह भी पढ़ें: नगर निगम मेदिनीनगर में नगर आयुक्त का पद रिक्त रहने से जनता को हो रही कठिनाइयों से उपायुक्त पलामू को कराया गया अवगत